सुमनभाई बने महामण्डलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंदगिरि

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर ने कराया पट्टाभिषेक

उज्जैन, अग्निपथ। श्री मौनतीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर संतश्री डॉ. सुमनभाईजी रविवार मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूज्य भाईजी से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि जी महाराज बन गए। गंगाघाट स्थित आश्रम में आयोजित पट्टाभिषेक कार्यक्रम में पंचायत अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद जी महाराज ने महामण्डलेश्वर की विधि सम्पन्न करवाई।

इस अवसर पर सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख और उनके प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मालवा प्रांत के प्रचारक श्री बलिराम जी पटेल, महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक रामलाल मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बंगाली महिलाओं की शंखनाद किया। पश्चात निकली शोभायात्रा में भस्म रमैया भक्त मण्डली द्वारा डमरू और मंजिरा की धून से वातावरण धर्ममय कर दिया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी जी महाराज और पंचायत अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव रामरतनगिरि जी महाराज, आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानंद जी महाराज के साथ श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि जी महाराज शोभायात्रा के साथ मंच पर पहुंचे।

इन्होंने की चादर विधि

यहां मंच पर सभी अखाड़ों के प्रमुख जिनमें श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से सचिव श्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज,थानापति देव गिरी महाराज, थानापति महंत विद्या भारती महाराज, भारती महाराज अखाड़े की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत सत्य गिरी महाराज थानापति, गिरि महाराज, अग्नि अखाड़े की ओर से ब्रह्मचारी कृष्णानंद महाराज आनंद अखाड़े की ओर से महंत समुद्र गिरी महाराज महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महंत मुकुंद पुरी महाराज, दिगंबर अनी अखाड़े के श्री महंत रामचंद्र दास जी महाराज, निर्वाणी अनी अखाड़े के श्री महंत दिग्विजय दास महाराज, निर्मोही अखाड़े के महंत लाल दास महाराज सहित अटल अखाड़ा नया उदासीन अखाड़ा बड़ा उदासीन अखाड़ा और निर्मल अखाड़े की ओर से आए संतो व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी माता सहित साथ वाल्मिकी धाम के बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने चादर विधि की।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद स्थानिय कार्यालय की ओर से डॉ. गोविंद सोलंकी डॉ राहुल कटारिया, संदीप बागड़ी ने चादर विधि की। चादर विधि के पश्चात सभी संतों ने पुष्पार्चन किया। इस दौरान करीब आधे घण्टे तक सुमनानंद गिरि पर गुलाब के पुष्पों की वर्षा की गई।

सात नदियों के जल से अभिषेक किया

अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर ने मंत्रोच्चार के साथ सात नदियों से लाए गए जल और दूध से नवनियुक्त महामण्डलेश्वर का अभिषेक किया। इस दौरान वेदाचार्यों ने वेदमंत्रों का गान किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में वेद बटुकों ने स्वस्तिवाचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने पुष्पों से भी अभिषेक किया।

Next Post

म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने मनाया आनंद उत्सव

Sun Jan 15 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का मिलन समारोह ’आनंद उत्सव 2023 के रूप मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रमेशचंद्र शर्मा कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मौजूद रहे। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के सहसचिव एमआर मंसूरी ने बताया कि समारोह में कर्मचारी हितों की मांगों […]