इंदौर में फोर्ड कंपनी के शोरूम में घुसे चोर

दीवार फांद कर घुसे, लॉकर से लाखों रुपए लेकर हो गए फरार

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में फोर्ड कंपनी के शोरूम में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से लॉकर का ताला तोडक़र लाखों रुपए चुराकर ले गए। बताया जाता है कि शोरूम में लगे कैमरे खराब पड़े है। पुलिस को जो फुटेज मिले हैं, वह भी धुंधले दिखाई दे रहे है। पुलिस अब आसपास के कैमरों के फुटेज तलाशने में जुटी है।

राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक विनायक फोर्ड कंपनी एबी रोड की तरफ से सरफराज खान ने शिकायत की है कि अज्ञात बदमाश उनकी कंपनी में तिजोरी का ताला तोडक़र उसमें से कैश और अकाउंट सेक्शन की डिटेल चुराकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

कैमरे खराब, दो सिक्योरिटी गार्ड को दिया चकमा

पुलिस के मुताबिक यहां दो सिक्योरिटी गार्ड रात में मौजूद रहते है। इसके बाद भी चोर यहां दीवार फांद कर अंदर घुसे। मेन गेट का ताला तोडक़र ही वह अंदर गए और कंपनी के लॉकर को तोडक़र उसमें रखे रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद यहां पहुंची पुलिस ने कैमरे के फुटेज देखे तो वह धुंधले दिखाई दिए। फुटेज में बदमाश अंदर आकर वापस जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान के लिए आसपास की बिल्डिंग और इलाके के फुटेज भी निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ की खुदाई से हो रही है दुर्घटनाएं

Wed Jan 18 , 2023
खाचरौद, अग्निपथ। खाचरौद रतलाम सडक़ मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा लापरवाही एवं गैर जवाबदारआना ढंग से कार्य करने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। साथ ही सडक़ मार्ग भी खराब हो रहा। इस संदर्भ में पूर्व में भी प्रशासन का इस […]

Breaking News