भाजपा की बागियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, पीथमपुर-धार के बागियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने निष्कासन सूची की जारी

धार, अग्निपथ। जिले में 9 नगरीय निकायों के लिए जारी चुनावी घमासान का प्रचार बुधवार को थम गया। चुनावी रण में भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। धार और पीथमपुर में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में मैदान संभालने वाले बागियों का पार्टी ने निष्कासन किया है। 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। इसके लिए सूची जारी की गई है।

वर्तमान में धार और पीथमपुर की सूची जारी की गई है। जबकि कुक्षी, धामनोद, धरमपुरी, सरदारपुर, राजगढ़, डही और मनावर की भी सूची जल्द आने की संभावना है। पार्टी हाइकमान की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें हर नगरीय निकाय में जिन बागियों ने मैदान संभाला है, उन्हें निष्कासित किया गया है। हालांकि जिन बागियों को भाजपा मनाने में सफल रही है और उनका समर्थन अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मिला है, उन पर यह कार्रवाई नहीं हुई है।

धार के निष्कासित नेता

धार नगर पालिका में चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के 20 बागियों का निष्कासन किया गया है। इनमें वार्ड-4 से संगीता विजय दवे, वार्ड-5 से रंजना अजय राठौर व सागर राधेश्याम नायक, वार्ड-6 गिरीश सोलंकी व संतोष बामनिया, वार्ड-8 पिंकी रमेश निगम व ज्योति विजय बारिया, वार्ड-9 किरण देवीलाल लश्करी, वार्ड-10 श्रवण त्रिपाठी, वार्ड-17 सलोनी मुकेश पिपलोदिया व कैलाश पिपलोदिया, वार्ड-19 अवंति संतोष शर्मा व रेखा राजेश सिसौदिया, वार्ड-20 गौरव जायसवाल, वार्ड-23 चैतन्य राठौर, वार्ड-26 सुनीता अजय मौर्य व वार्ड-28 से लीलधर दिनेश बा मौर्य को निष्कासित किया गया है। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

पीथमपुर से निष्कासित

धर्मेंद्र अकावलीया, गोलु वर्मा, शिवराम सांवले, तेजराम राठौर, श्रीराम उस्ताद, कृपाराम मुकाती, डॉ सुभाष पटेल, भुवान परमार, प्रेमलता पंवार, सुधा राजेश चौधरी, रामगोपाल रघुवंशी, कालु जायसवाल, पिंटू जायसवाल।

धामनोद से निष्कासित

वार्ड क्रमांक-9 से राकेश पाटीदार, क्रमांक-13 से संजय पांडे, क्रमांक-14 से रामेश्वर सेन।

कुक्षी से निष्कासित

वार्ड क्रमांक-10 से दिनेश सालवी, क्रमांक-14 से सुनिता रमेश जामेद, कमला पति सुरेंद्रसिंह।

मनावर से निष्कासित

व़ार्ड क्रमांक-7 से सुनिता मुकेश पाटीदार, क्रमांक-10 से जगदीश जोहरी।

सरदारपुर से निष्कासित

व़ार्ड क्रमांक-8 से गायत्री जुझारसिंह दांगी, क्रमांक- 12 से मनीष बैरागी, क्रमांक-13 से पिंकी पंवार।

राजगढ से निष्कासित

वार्ड क्रमांक 4 से लक्ष्मी प्रदीप भूरिया, क्रमांक 5 से नरेंद्र भंडारी, क्रमांक- 6 से शंकरलाल बरफा, 7 से भरत मोरी व 10 से अंतिम गोपाल सोनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव: प्रचार थमा धार जिले में 9 निकायों के लिए मतदान कल

Wed Jan 18 , 2023
95 संवेदनशील बूथों किसी भी घटना पर 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस धार, अग्निपथ। जिले की 9 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। इन सभी निकायों पर 20 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों के साथ जिला प्रशासन व […]

Breaking News