किसान दिल्ली के चारों ओर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे, 60 हजार ट्रैक्टर शामिल होने का दावा

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 43वां दिन है। किसान आज दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। उनका दावा है कि इस मार्च में 60 हजार ट्रैक्टर शामिल हैं। यह मार्च सिंघु बॉर्डर से टिकरी, टिकरी से शाहजहांपुर, गाजीपुर से पलवल और पलवल से गाजीपुर तक निकाला जा रहा है।

किसानों की सरकार से कल बातचीत
किसानों और सरकार के बीच 4 जनवरी की मीटिंग बेनतीजा रही और अगली तारीख 8 जनवरी तय हुई। अगली मीटिंग में कृषि कानूनों को वापस लेने और MSP पर अलग कानून बनाने की मांग पर बात होगी। यह 9वें दौर की बैठक होगी। इससे पहले सिर्फ 7वें दौर की मीटिंग में किसानों की 2 मांगों पर सहमति बन पाई थी, बाकी सभी बैठकें बेनतीजा रहीं।

सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई
कृषि कानून रद्द करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से कहा कि स्थिति में कोई सुधार नहीं है। साथ ही कहा कि किसानों की हालत समझते हैं। अब 11 जनवरी को सुनवाई होगी। उधर, पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

  • किसानों के मार्च को देखते हुए पुलिस ने कुंडली-मानेसर-पलवल टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी।
  • गाजियाबाद के ADM (सिटी) शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के मार्च को देखते हुए पर्याप्त पुलिस लगाई है, वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Thu Jan 7 , 2021
सेंट्रल जेल में सिपाही सुदेश खोड़े की मौत के 11 घंटे बाद भी उनकी पत्नी को इस बारे में नहीं बताया गया। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि सुदेश बीमार हैं और इंदौर में अस्पताल में भर्ती हैं। वह सुदेश के साथी सिपाहियों को फोन कर रोते हुए सिर्फ […]

Breaking News