महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपों से क्षिप्रा तट रोशन कर बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड -कलेक्टर

उज्जैन, (एसएन शर्मा) अग्निपथ। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के साथ बैठक की।

कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि उज्जैन में आयोजित होने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम अपने आप में अनूठा होगा। यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर जन-भागीदारी से आयोजित किया जायेगा। उज्जैन शहर का हरएक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करे और कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जुड़े। शहर के हर समाज के हर तबके के व्यक्ति को दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र में उत्सव का माहौल अलग होता है।

यहां प्रत्येक पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार दीप प्रज्वलन का लक्ष्य बड़ा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होना चाहिये। स्थानीय लोगों के उत्साह और वरिष्ठ लोगों के अनुभव से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा। इस बार के सफल आयोजन से उज्जैन बहुत बड़ा ब्राण्ड बनेगा। प्रतिवर्ष हम इसे और बेहतर बनाने के लिये निरन्तर प्रयास किया जायेगा।

महापौर मुकेश टटवाल ने बैठक में कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिये अलग-अलग समितियां बनाई जायें। समितियों की बैठकों का आयोजन अलग से हो। वार्डवार भी बैठक आयोजित की जाये। शहर में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिये एक वातावरण का निर्माण किया जाये। दीप प्रज्वलन के स्थान पर अनावश्यक भीड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। सोशल मीडिया के माध्यम से शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक ने जानकारी दी कि इस बार के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने के लिये 20 हजार वॉलेंटियर्स की आवश्यकता होगी। विभिन्न समाजों के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले वॉलेंटियर्स की सूची शीघ्र-अतिशीघ्र भेजी जाये। वॉलेंटियर्स को पास जारी किये जायेंगे। साथ ही पास पर घाट का नाम भी दर्ज किया जायेगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस बार का आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होगा। हर स्पॉट पर हेल्पडेस्क और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। उज्जैन के लिये यह बहुत बड़ा इवेंट होगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जायेगा। उज्जैन शहर की ब्राण्डिंग होगी। इसमें कार्ड के पीछे कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी करने, कार्ड में प्रवेश द्वार का स्पष्ट उल्लेख करने, कार्यक्रम स्थल पर माईक व्यवस्था चाक-चौबंद रखने आदि सुझाव दिये गये।

बैठक में जानकारी दी गई कि शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम का लोगो बनकर तैयार हो चुका है। सभी लोग इसे अपनी डीपी बनायें। कार्यक्रम के आयोजन के लिये सोशल मीडिया पर उत्सव का माहौल बनाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में कार निकालने को लेकर बीजेपी नेताओं में विवाद

Thu Feb 9 , 2023
विधायक समर्थकों ने एक दूसरे के साथ की मारपीट,थाने में हंगामा इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बीती रात सर्विस रोड़ से कार निकालने की बात पर विधायक समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कार में बैठे जेल रोड व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा […]

Breaking News