जिले का सबसे बड़ा उत्कृष्ट गार्डन बनेगा नागदा में : गेहलोत

रेलवे की जमीन का हस्ताक्षरयुक्त समझौता पत्र सौंपा

नागदा, अग्निपथ। नगर पालिका परिषद नागदा अध्य्क्ष सन्तोष ओपी गेहलोत के नेतृत्व में एप्रोच रोड़ ब्रिज के समीप रेलवे की खाली भूमि को विकसित करने के लिए पार्क का प्रस्ताव किया गया था रेलवे को अनुमति के लिए आवेदन पत्र दिया गया था इस संबंध में आज रतलाम डिवीजन के अधिकारी द्वारा आज समझौता पत्र वार्ड क्र 23 प्रकाश नगर में नपाध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत व नपा उपाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा व पार्षदगण के समक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने हस्ताक्षर किए। नपाध्यक्ष गेहलोत द्वारा बतया गया कि कोटा फाटक की रेलवे भूमि 23 हजार 765 वर्ग मीटर में बगीचा विकसित करने हेतु आज रेलवे द्वारा उक्त भूमि आबंटित के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए है जल्द ही गार्डन बनने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा ।

वरिष्ठ नेताओं के लगातार प्रयासों से मिली भूमि

नपाध्यक्ष गेहलोत ने बताया कि कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया, सुल्तान सिंह शेखावत भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला पूर्व विधायक लाल सिंह रणावत, दिलीप सिंह शेखावत,जितेन्द्र गेहलोत डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल वार्ड पार्षद प्रकाश जैन एवं शशिकांत मावर व परिषद के सभी सदस्यों द्वारा लगातार प्रयास किए गए थे में पूरी परिषद के सदस्यों की ओर से ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूं ।

नपा उपाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा ने बतया की रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई थी इसके बाद रेलवे के द्वारा उक्त भूमि का सर्वे व सीमांकन करने के उपरांत नपा के आवेदन पर बिना किसी विलंब के आज स्वीकृति दी गयी है उक्त स्थान पर पार्क बनाने के लिये भूमि हस्तांतरित की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में डॉग बाइट के रोज 25 केस

Thu Feb 9 , 2023
जिला अस्पताल में 100 इंजेक्शन ही शेष है रैबिज उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में आवारा घूमने वाले डॉगों के हमले में लोग घायल होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां पर उनको रैबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। वर्तमान में जिला अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। लेकिन […]

Breaking News