दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर समेत 3 अरेस्ट, 200 किलो गांजा जब्त

मुंबई। बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, उनकी बहन शाहिस्ता और ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कुल 200 किलो गांजा बरामद हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने बताया, एनसीबी ने बांद्रा वेस्ट में एक कूरियर में गांजा जब्त किया। इसके बाद खार वेस्ट स्थित ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी के घर से बड़ी मात्रा में गांजे की जब्ती हुई। सजनानी के खुलासे के बाद राहिला फर्नीचरवाला के पास से गांजा बड और उनकी बहन शाहिस्ता के पास से भी गांजा जब्त किया।

सजानानी ने पैक कराया था प्रतिबंधित ड्रग्स

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित ड्रग्स करण सजनानी ने पैक कराया था, जिसे वह मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस पर अपने क्लाइंट्स के पास भेजने वाला था। उसके तार सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े हैं और वह अनुज केसवानी का सप्लायर रहा है, जिसे जांच एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बॉलीवुड में ड्रग्स केस की जांच लगातार जारी

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। उनकी मौत के बाद सीबीआई, ईडी, एनसीबी, मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच की, लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंचा कि अभिनेता की मौत के पीछे की असल वजह क्या है? इस मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एक महीने तक जेल में रहना पड़ा। उनका भाई भी 3 महीने तक सलाखों के पीछे रहा।

यह भी पढ़ेंः 51 लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ाए तस्कर रिमांड पर, जीतू के साथी हैं आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैजिक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Sun Jan 10 , 2021
बडऩगर/इंगोरिया, अग्निपथ। उज्जैन – बडऩगर मार्ग पर रविवार शाम को एक मैजिक चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर घायल हो गई। इंगोरिया पुलिस के आरक्षक ब्रजेश ने बताया कि चिंतामन जवासिया उज्जैन निवासी कांतिलाल पिता तोलाराम मालवीय अपनी […]

Breaking News