मैजिक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

बडऩगर/इंगोरिया, अग्निपथ। उज्जैन – बडऩगर मार्ग पर रविवार शाम को एक मैजिक चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिससे पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर घायल हो गई।

इंगोरिया पुलिस के आरक्षक ब्रजेश ने बताया कि चिंतामन जवासिया उज्जैन निवासी कांतिलाल पिता तोलाराम मालवीय अपनी पत्नी रेखाबाई के साथ बाइक एमपी-13, जेएफ – 6324 से बडऩगर की ओर जा रहा था तभी इंगोरिया और चिकली के बीच मैजिक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कांतिलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी रेखाबाई को आपातकालीन सेवा 108 के ईएमटी बबलू यादव और पायलट मनीष सोलंकी ने प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां रेखा बाई का उपचार जारी है।

ज्ञात हो कि उज्जैन – बडऩगर मार्ग पर यातायात का बहुत ज्यादा आवागमन बना रहता है। वहीं मार्ग भी सकरा होकर, मार्ग में जगह – जगह गड्ढे हो गए जिसकी मरमत भी हो रही है। ठेकेदार द्वारा किस प्रकार से गड्ढे भरे जा रहे हैं, यह समझ से परे है। क्योंकि कई स्थानों पर अभी भी गड्ढे दिखाई दे रहे है। वर्ष 2021 के जनवरी माह के 10 दिनों में ही इंगोरिया थाना क्षेत्र में दो दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो चुकी है। ज्ञातव्य है कि 2 जनवरी को खरसोद खुर्द बस स्टैंड पर बाइक से टक्कर लगने पर गणपत पिता नानूराम पाटीदार की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन

Mon Jan 11 , 2021
भाजपा नेता मेनन ने गर्भगृह में प्रवेश कर किए दर्शन नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कोविड-19 के तमाम कानून कायदों को धत्ता बताते हुए गर्भगृह में घुसकर मां के दर्शन किए। जबकि कोविड-19 के चलते सभी दर्शनार्थी गर्भगृह के बाहर […]

Breaking News