महेन्द्र सिंह धोनी ने निरस्त किया 2000 कडक़नाथ मुर्गों का ऑर्डर

थांदला। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब कडक़नाथ मुर्गा नहीं पालेंगे। धोनी ने बर्ड फ्लू के चलते यह निर्णय लिया है। साथ ही मध्य प्रदेश के झाबुआ में निजी पोल्ट्री फार्म संचालक को दिए 2000 हजार चूजों का आर्डर निरस्त कर दिया है।

झाबुआ जिले के थांदला के पास रूंडीपाड़ा के पास एक पोल्ट्री फॉर्म में उनके आर्डर पर चूजे पाले जा रहे थे। लेकिन उनमें बीते मंगलवार को ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों से धोनी ने आर्डर निरस्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड समेत देश के अधिकतर हिस्सों में भी बर्ड फ्लू का प्रकोप देखा जा रहा है।

झाबुआ में बर्ड फ्लू संक्रमण के केस की पुष्टि हो चुकी है। इसके चलते एक किलोमीटर के दायरे में बर्ड डिस्पोजल का काम बीते बुधवार से ही शुरू कर दिया गया है। इस इलाके के मुर्गे-मुर्गियों को हल्का एनेस्थेसिया देकर, फिर उन्हें मारकर गहरे गड्ढे में दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है। 15 कर्मचारियों की टीम ने यह काम बुधवार से ही शुरू कर दिया।

लगातार हो रही चूजों की मौत-झाबुआ के पोल्ट्री फार्म संचालक विनोद को ही धोनी ने कडक़नाथ मुर्गों का आर्डर दिया था। विनोद ने बताया बीते 4 दिनों से मुर्गों के मरने के सिलसिला जारी है। डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग विल्सन डावर ने भी संक्रमण होने की पुष्टि की है। वे टीम के साथ फार्म पहुंचे। टीम ने गांव के पास नाले के किनारे जेसीबी से गड्ढा कराया। इसमें ही चूजों को दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंक मैनेजर को रंगेहाथ पकडऩे गया लोकायुक्त दल बैरंग लौटा,केस दर्ज

Thu Jan 14 , 2021
किसान से मांगी थी 15 हजार रुपए घूस, शंका होने पर भाग गया उज्जैन, अग्निपथ। आगर के एक बैंक मैनेजर को गुरुवार सुबह लोकायुक्त टीम ट्रेप करने गई, लेकिन सफल नहीं हो पाई। वजह एक किसान से रिश्वत मांगने वाला बैंक मैनेजर पकड़ाने का शक होने पर बिना घूस लिए […]

Breaking News