किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की पहली बैठक शुरू, सिंघु बॉर्डर पहुंची दिल्ली-यूपी पुलिस

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों का आंदोलन 55वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच आज अन्नदाताओं और सरकार के बीच जो 10वें दौर की वार्ता होने वाली थी वह अब कल होगी। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की पहली बैठक है। दिल्ली और यूपी पुलिस भी किसानों के साथ बैठक करने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंच चुकी है और उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। वहीं राहुल गांधी भी आज किसान आंदोलन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें वह एक बुकलेट भी जारी करेंगे। किसान आंदोलन के चलते बीते कई दिनों से दिल्ली के जो रास्ते बंद हैं वह आज भी बंद रहेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति की बैठक में हम नहीं जा रहे हैं। आंदोलन में शामिल किसी ने भी कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया। सरकार अध्यादेश के माध्यम से विधेयक लाई, इसे सदन में पेश किया गया। यह वापस भी उसी रास्ते से जाएगा जैसे लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत को जीत के लिए 63 रन चाहिए

Tue Jan 19 , 2021
ब्रिस्बेन। यहां खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है। 1-1 से बराबर चल रही सीरीज को जीतने के लिए टीम इंडिया पूरी ताकत लगा रही है। मैच के आखिरी दिन 328 रन के […]

Breaking News