सिर्फ वीडियो नहीं, हिम्मत भी दिखाएं..?

जयसिंहपुरा क्षेत्र में एक निर्धन-गरीब युवक, जो की कचरा बीनकर गुजर-बसर करता है, उस पर क्षेत्र के एक बदमाश ने चाकुओं से वार किया। बदमाश के डर से कोई भी उस युवक को बचाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था, लेकिन इसी बीच किसी ने हिम्मत दिखाकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जिसके आधार पर पुलिस ने सराहनीय काम किया और पीडि़त युवक को तलाश कर उससे शिकायत दर्ज करवाई और बदमाश को तलाश कर हवालात में पहुंचाया। नि:संदेह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना और उसके आधार पर बदमाश को हवालात में डालने का कार्य सराहनीय है। इनकी मदद से ही बदमाश कानून के दायरे में आया और वीडियो की मदद से सजा भी पाएगा। लेकिन वीडियो बनाने के साथ ही युवक की मदद करने की हिम्मत भी लोगों में आना चाहिए।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को पिटते हुए और बाद में चाकू से घायल होते हुए कई लोग देख रहे थे। लेकिन बचाने का हिम्मत कोई नहीं कर रहा था। पुलिस प्रशासन गुंडा-तत्वों पर कार्रवाई के लिए तत्पर है। ऐसे में लोगों को साहस दिखाना होगा, तभी अपराध और अपराधी पर कंट्रोल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ पर खुला गड्ढा दुर्घटनाओं को दे रहा है आमंत्रण

Tue Jan 19 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर परिषद की लापरवाही के चलते टॉकीज के सामने नीमा कॉलोनी स्थित चौराहे पर मुख्य मार्ग पर खोदा गया गड्ढा घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है नगर परिषद द्वारा एक सप्ताह पूर्व खोदे गए इस गड्ढे को अभी तक नहीं भरा गया है। नगर परिषद द्वारा नीमा कॉलोनी […]

Breaking News