सडक़ पर खुला गड्ढा दुर्घटनाओं को दे रहा है आमंत्रण

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर परिषद की लापरवाही के चलते टॉकीज के सामने नीमा कॉलोनी स्थित चौराहे पर मुख्य मार्ग पर खोदा गया गड्ढा घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है नगर परिषद द्वारा एक सप्ताह पूर्व खोदे गए इस गड्ढे को अभी तक नहीं भरा गया है।

नगर परिषद द्वारा नीमा कॉलोनी में जल सप्लाई हेतु लगाया गया वाल्व खराब होने के चलते वॉल बदलने के लिए सात आठ दिन पूर्व नीमा कॉलोनी स्थित चौराहे पर बाजार के मुख्य मार्ग पर बीच गड्ढा खोदा गया था वॉल बदलने के 7 दिन बाद भी उक्त गड्ढा नगर परिषद द्वारा भरा नहीं गया इस कारण आए दिन पैदल चलने वालों लोगों के साथ साथ दोपहिया वाहन सवार भी इस गड्ढे में वाहन सहित गिर जाते हैं।

वही चार पहिया वाहन के पहिए भी इस गड्ढे में उतर जाने के बाद काफी मशक्कत के बाद वाहन को निकाले जाते हैं उक्त गड्ढा चौराहे के बीचोबीच होने से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है लेकिन नगर परिषद के जिम्मेदारों का इस गड्ढे को भरने के लिए कोई ध्यान नहीं है नीमा कॉलोनी के रहवासियों ने उक्त गड्ढे को शीघ्र भरने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम लोठिया किशना में 510 लीटर अवैध मदिरा व लगभग 2 हजार 500 किग्रा महुआ लहान बरामद

Tue Jan 19 , 2021
पुलिस, आबकारी एवं राजस्व विभाग ने की संयुक्त छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध बड़ौद, अग्निपथ। मुरैना जिले में विगत दिनों हुई अवैध मदिरा से घटना के दृष्टिगत कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, एसडीएम राजेन्द्र […]

Breaking News