पोते ने ही की थी दादी की हत्या

मामला काछीबड़ौदा में महिला की मौत का, पुलिस ने धारा 302 लगाई

बदनावर, अग्निपथ। बदनावर थाने के ग्राम काछीबड़ौदा में 15 जनवरी की रात में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला जानीबाई पति स्वर्गीय उदाजी चौहान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही गांव में पुलिस ने पहुंचकर मौका देखा था व पंचनामा बनाया था। मौत को देखकर पुलिस ने शंका जाहिर कर जांच पड़ताल शुरू की थी। जिससें हत्यारा मृतका का पौता ही निकला।

सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह घुरैया ने बताया कि मौत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जिंसमे मौत हत्या के कारण होना पाई गई थी। पुलिस ने बताया की मामले में उसके ही पोते दुर्गेश पिता चौखालाल ने जघन्य हत्या कर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने एवं गवाहों के कथन लेने के बाद हत्या किए जाने का पता चलने पर रात में दुर्गेश के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दादी के साथ अक्सर जमीन बेचने व स्वास्थ्य खराब होने से गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने ही अगले दिन सुबह पुलिस को महिला की मौत के बारे में सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*पत्रकारों को न करो बदनाम मोटा भाई

Wed Jan 20 , 2021
*बालोद्यान में फिर से रखें जाए झूला चकरी, बच्चो के मनोरंजन के लिए फिर हो शुरू* हुँुु पेटलावद। आईएएस एवं एसडीएम शिशिर गेमावत द्वारा प्रत्येक मंगलवार को की जा रही जन सुनवाई का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। तीसरे मंगलवार को स्थानीय जनपद सभा हाल में आयोजित की गई […]

Breaking News