बेटी के यहां आए बुजुर्ग की डबरी में डूबने से मौत

 नींद में चलने की थी आदत

बडऩगर,अग्निपथ। बेटी के घर नाती को देखने आए एक बुजुर्ग की डबरी के पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध को नींद में चलने की आदत थी।

इंगोरिया पुलिस के मुताबिक बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम धमाना निवासी रतनलाल पिता हीरालाल मोगिया (90 वर्ष) ग्राम खरसौद खुर्द में बेटी तुलसाबाई के यहां नाती के घर जन्मे लडक़े को देखने आया था। सोमवार रात 2 बजे रतनलाल कहीं उठ के चले गए। खोजबीन करने के बाद सुबह गांव के शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आगे मोहर्रम के लिए खोदी गई डबरी में रतनलाल की लाश तैरती हुई मिली। सूचना पर एसआई राघवेंद्र कुशवाह, एएसआई सुनील देवके मौके पर पहुंचे ओर मौका पंचनामा बनाया। शासकीय चिकित्सालय बडऩगर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा। परिजनों ने बताया कि रतनलाल को नींद में चलने की आदत थी और वे दिमागी तौर पर परेशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिन्टू दरबार की हत्या के मुख्य षडय़ंत्रकर्ता को बचा रही पुलिस

Tue Jan 18 , 2022
दसवें पर मीडिया के सामने आई चिन्टू की पत्नी और मां ने लगाये आरोप देवास, अग्निपथ। जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में मृतक की मां और पत्नी ने पुलिस पर वारदात के मुख्य षडय़ंत्रकारी को बचाने का आरोप लगाया है। दोनों ने […]

Breaking News