महाराणा प्रताप सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

उज्जैन, अग्निपथ। महाराणा प्रताप सहकारी संस्था मर्यादित उज्जैन के संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। 7वीं वार्षिक साधारण सभा में संस्था प्रबंधक राहुल सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2022-2023 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन व वर्ष 2022-2023 के बजट से अधिक खर्च की स्वीकृति वर्ष 2023-2024 के अनुभागित आय-व्यय (बजट) की स्वीकृति दी गई। जिसमें संस्था के संचालक मंडल के सदस्यों ने सहमति दी।

संस्था के संरक्षक अनिल सिंह चंदेल कार्यक्रम के अतिथि थे। संस्था द्वारा सदस्यों का सम्मान भी किया वह निम्नानुसार है। महेश गुरू, नागेन्द्र सिंह जादौन, महेश सिंह तोमर, अर्जुन सिंह चौहान (राही), किशोर सिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, नरेन्द्र सिंह अकेला, प्रताप सिंह तोमर, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह चौहान, राम सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह जादौन, पदमसिंह तोमर, श्रीमती आशा सेंगर, श्रीमती मनोरमा ठाकुर, श्रीमती उषा बैस, श्रीमती सदाप्यारी कुशवाह, महेन्द्र सिंह बैस, मलखान सिंह दिखित, अरविन्द सिंह बिसेन, राजेन्द्र सिंह चौहान, चन्द्रपालसिंह कुशवाह, रामस्नेही सिंह तोमर, श्रीमती शीला तोमर, राजेश सिंह भदौरिया, अजित सिंह ठाकुर, भारत सिंह राठोड़, अशोक यादव, श्रीमती माया त्रिवेदी, श्रीमती कलावती यादव, बालकृष्ण उपाध्याय, चंदरसिंह तोमर, विवेक यादव, प्रहलाद सिंह चौहान, मुकेश टटवाल, राजेन्द्र वशिष्ठ, पंडित सुलभ शर्मा, पंडित महेश पुजारी, इंदर सिंह जादौन, संस्था के संचालक मण्डल की उपस्थिति में सदस्यों का संस्था द्वारा सम्मान किया गया।

संचालकगण श्रीमती हेमन्त कुंवर राठौर (उपाध्यक्ष), अशोक सिंह तोमर (उपाध्यक्ष), शक्ति सिंह बैस, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, मनोज सिंह ठाकुर, विशम्भर सिंह भदौरिया, राज सिंह सेंगर, श्रीमती स्मृति दिखित, प्रकाश सिंह परिहार, इन्द्रजीत सिंह कुशवाह (प्रतिनिध-जिला सहकारी संस्था) उदयभान सिंह चंदेल (प्रतिनिधि-जिला सहकारी केन्द्रीय बैक) सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उदयभान सिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम का आभार संस्था संचालक वीरेन्द्र सिंह कुशवह ने किया। उक्त जानकारी संस्था प्रबंधक राहुल सिंह चौहान ने दी।

Next Post

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आयेंगे उज्जैन

Tue Sep 12 , 2023
महाकाल दर्शन के बाद भर्तृहरि गुफा में करेंगे गुरू गोरखनाथ की पूजन उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेगें। भगवान महाकाल के दर्शन पूजन के बाद वे नाथ सम्प्रदाय के प्रमुख स्थान श्री भर्तृहरि गुफा […]