कालीचरण महाराज अपने बयान पर कायम, महाकाल दर्शन को पहुंचे

कहा- शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, राणा प्रताप को पथभ्रष्ट कहा उस व्यक्ति से नफरत करता हूं

उज्जैन, अग्निपथ। महात्मा गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी करने से सुर्खियों में आए कालीचरण महाराज ने उज्जैन में एक बार फिर विवादों को हवा दे दी है। उन्होंने गांधीजी के लिए कहा कि जिस व्यक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज, राणा प्रताप को पथभ्रष्ट कहा उस व्यक्ति से मैं नफरत करता हूं।

पिछले दिनों रायपुर में गांधीजी पर टिप्पणी करने के बाद जेल भेजे गए कालीचरण महाराज जेल से छूटने के बाद इंदौर और फिर उज्जैन के महाकालेश्वर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस बीच हरि फाटक चौराहे पर हिंदू महासभा ने ढोल नगाड़ों के बीच हार फूल माला से उनका स्वागत किया।

कालीचरण महाराज ने कहा कि मैं उज्जैन में अगस्तेश्वर महादेव, हरसिद्धि मां, महाकाल मंदिर सहित मां गढक़ालिका के दर्शन के लिए पहुंचा हूं।

अपनी बात पर आज भी कायम

जब उनसे महात्मा गांधी पर दिए विवादित बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पर आज भी कायम हूं। जिस व्यक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज, राणा प्रताप को पथभ्रष्ट कहा उस व्यक्ति से मैं नफरत करता हूं। मेरे विचार सोचे समझे बोले गए हैं। उसका कोई पश्चाताप नहीं है। इससे पहले कालीचरण महाराज रायपुर में गांधी जी पर दिए गए बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जेल में रहने के बाद जो वह छूट कर आए तो इंदौर में उन्होंने खुलेआम तलवार लहराई थी और अब उज्जैन में भी उन्होंने विवादित बयान दिया और कहा उस व्यक्ति से मैं नफरत करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सट्टाघर चलाने के आरोपियों के मकान-दुकान तोड़े, तराना थाने के सात पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Sat Apr 9 , 2022
प्रशासन का शिकंजा, पुलिस कप्तान की कार्रवाई तराना, अग्निपथ। शहर में संचालित सट्टाघर के खुलासे के बाद शनिवार को प्रशासन और पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन ने आरोपी के दुकान व मकान के अवैध निर्माण को तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान संकरे रास्ते के कारण जेसीबी […]