गोल्ड तस्करी: जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 10.14 लाख रुपए मूल्य का सोना, ट्रॉली पर तार के रूप में फ्रेम करके लाया था युवक

जयपुर। एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने आज कार्रवाई करते हुए 10.14 लाख रुपए मूल्य का सोना पकड़ा है। सोना लाने वाला यात्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से जयपुर आया था। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली जाने वाला था। जब्त किए गए सोने का वजन लगभग 201 ग्राम है, जो तार के रूप में ट्रॉली बैग पर फ्रेम करके लाया गया था।

कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर एम.एल. शेरा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। असिस्टेंट कमिश्नर शेरा ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह UAE से पहुंची फ्लाइट में दिल्ली निवासी एक युवक आया। जिसके पास मौजूद ट्रॉली बैग पर चारों ओर मेटल की तार के रूप में फ्रेम बना हुआ था। ये तार सोने का था जिस पर सिल्वर रंग किया हुआ था, ताकि किसी को शक न हो। उन्होंने बताया कि बैग की स्कैनिंग में ये तार गोल्ड के रूप में डिटेक्ट होने पर इसकी जांच की तो मामला पकड़ में आया।

प्रारम्भिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और एक जानकार व्यक्ति ने पिछले दिनों उसे UAE भेजा था। आने-जाने का खर्चा और कुछ रुपए देने की बात कही। जिसके बाद वह UAE गया और वहां से ये ट्रॉली बैग लेकर आया। उसे ये ट्रॉली बैग दिल्ली पहुंचने पर देना था। युवक दिल्ली में एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम करता है। क्योंकि, सोने की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है, ऐसे में युवक को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना के बाद अब सर्दी का सितम

Thu Jan 28 , 2021
प्राकृतिक आपदाएँ पीछा नहीं छोड़ रही है जैसे-तैसे कोरोना के प्रकोप से राहत मिली तो सर्दी का प्रकोप चालू हो गया। पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत के साथ देश के ह्रदय मध्यप्रदेश में भी सर्दी अपना सितम ढा रही है। अमूनन जनवरी अंत तक तेज सर्दी की बिदायी मान […]