MLA के बेटे की सलाखों में कटी रात:कहा- मैं तो भगवान कृष्ण की शरण में चला गया था, मथुरा-वड़ोदरा में काटी फरारी

इंदौर। बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का पुत्र दुष्कर्म का आरोपी करण मोरवाल एक दिन की पुलिस रिमांड पर है। मोरवाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि फरारी के दौरान वह मथुरा-वड़ोदरा में अपने दोस्त राहुल के साथ था। वहीं आरोपी के दोस्त को भी मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन धारा 151 के तहत उसे थाने से जमानत दे दी गई।

मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फरार आरोपी दिल्ली स्थित उसके मामा के घर छिपा हुआ था। पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी वर्तमान में नहीं दी गई है। मंगलवार रात जहां आरोपी ने सलाखों के पीछे अपनी पूरी रात बिताई। वहीं उसने पूछताछ में यह भी बताया था कि घटना के बाद वह भगवान कृष्ण की शरण में चला गया था और लंबा समय उसने मथुरा में बिताया था।

बुधवार दोपहर को आरोपी को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आरोपी के मोबाइल को जब्त करने के लिए रिमांड मांग सकती है। आरोपी से पुलिस को अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए कोर्ट से समय मांगा जा सकता है।

मामले में अधिवक्ता सैयद जाफर अली के अनुसार आरोपी को जिला न्यायालय से जमानत का लाभ मिलने की संभावना कम है। बुधवार दोपहर तक पुलिस, करण को कोर्ट में पेश करेगी क्योंकि उसे 1 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक जिला कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर मोरवाल हाईकोर्ट जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लग सकता है। अगले सप्ताह दीवाली की वजह से न्यायालय में अवकाश रहेगा। इस कारण माना जा रहा है कि मोरवाल की दीवाली अब जेल में ही मन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे के लिए पहले बाइक चुराई फिर झपटे मोबाइल, आरोपी गिरफ्तार

Wed Oct 27 , 2021
पुलिस से बचने के लिए भाग रहे बदमाश के गिरने से पैर टूटे उज्जैन,अग्निपथ। शहर में राहगिरों से मोबाइल झपटने वाला आदतन बदमाश निकला। वह स्मैक की लत पूरी करने के लिए वारदात करता था। लूट के लिए उसने बाइक भी चुराई थी। बुधवार को माधवनगर पुलिस ने उसे दबोच […]

Breaking News