बडऩगर मार्ग पर 2 कारों की भिड़ंत, एक की मौत, 6 घायल

उज्जैन, अग्निपथ। तेज रफ्तार से दौड़ती मारुति वेन ओव्हर टेक करने के प्रयास में सामने से आ रही कार से टकरा गई। सोमवार सुबह बडऩगर मार्ग पर हुई भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गये। वेन राजस्थान और कार बड़ौदा की ओर जा रही थी।

इंगोरिया थाना प्रभारीे अशोक शर्मा ने बताया कि बडऩगर मार्ग इंगोरिया में इंडेन पेट्रोल पंप के सामने सुबह 7 बजे के बीच गौतमपुरा से राजस्थान की ओर जा रही मारुति वेन क्रमांक एमपी 09 बीसी 9047 के चालक ने रफ्तार के साथ सामने चल रहे वाहन को ओव्हर टेक कर आगे निकले का प्रयास किया। उसी दौरान उज्जैन से बड़ौदा की ओर जा रही क्रमांक एमपी 07 सीएच 7397 से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस में मौके पर पहुंच गई थी। वेन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था उसमें चालक और आगे बैठा एक व्यक्ति फंसा था। कार में चार लोग सवार थे सभी को चोंटे लगी थी। लोगों की मदद से सभी दोनों कारों में से घायलों को बाहर निकाला गया। वेन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। 6 घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर की अनोखी सफाई : धर्मक्रांति दृष्टा रामानंदाचार्य : भ्रष्टाचार गढ़ता राजस्व विभाग

Mon Feb 8 , 2021
शहर का चक्कर कांति दा एसपी और नपानि आयुक्त स्वीकारों बधाई ना अपराधियों को भय, ना नगर में सफाई. आंगल नववर्ष के पहले ही पेडिंग चालान न्यायालय में प्रस्तुत हो जाते हैं. नया पान, चूना, कत्था मुस्कारते होंठों पर लाली. सबको भाया. यह अभिलाषा ही हरमन में रहती है, हर […]

Breaking News