साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को उम्रकैद

न्यायालय

बहन की हत्या की धमकी देकर बनाता रहा शिकार

उज्जैन,अग्निपथ। नागदा कोर्ट ने तीन साल पहले सामने आए दुष्कर्म के केस में फैसला सुनाया। न्यायालय ने नाबालिग साली से चार साल तक रेप करने वाले जीजा को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

घटनानुसार एकनाबालिग छात्रा परिवार में कोई नहीं होने से बड़ी बहन के पास रहकर पढ़ती थी। 2 दिसंबर 2019 को उसने नागदा थाने में केस दर्ज कराया था कि करीब चार साल पहले बहन पड़ौस में काम से गई तो जीजा दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म कर डला। बाद में वह उसे और बहन को जान से मारने की धमकी देकर लगातार रेप कर रहा है। दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में दर्ज इस मामले में अब तक की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश वन्दना राज पाण्डेय ने फैसला सुनाया।

उन्होंने दोषी सिद्ध होने पर दिनेश को आजीवन कारावास व आठ सौ रुपए अर्थदंड दिया। प्रकरण में शासन का पक्ष विशेष लोक अभियोजक रेवतसिंह ठाकुर ने रखा। जानकारी उपसचंालक अभियोजन डॉ.साकेत व्यास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तक सीधी बस सेवा का महापौर और निगम अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Sat Sep 10 , 2022
पहले दिन 1.40 घंटा लेट हुई बस, दिन में दो ट्रिप लगेगी उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए शहर को नई सौगात मिली है। हर रोज महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर तक चार्टर्ड बस चलेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हुई। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की प्राथमिकता रहती थी […]