चेन्नई टेस्ट मैच भारत हार की कगार पर

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। भारत को यह मैच अपने नाम करने के लिए 420 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया है। टीम इंडिया इस समय मुश्किल में नजर आ रही है क्योंकि टीम के नौ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान विराट कोहली के आउट होते ही टीम इंडिया की बची खुची उम्मीदें भी खत्म होती नजर आ रही हैं।

54.3 ओवर में विराट कोहली बेन स्टोक्स की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। विराट 104 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से भारत ने 179 रनों पर अपना आठवां विकेट गंवा दिया है।

इसके एक ओवर बाद ही 55.3 ओवर में जैक लीच की गेंद पर शहबाज नदीम बिना खाता खोले आउट हुए। भारत ने 179 रनों पर 9वां विकेट गंवा दिया है और इंग्लैंड अब जीत से महज एक विकेट दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन:सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, लाल किले पर प्रदर्शनाकारियों को उकसाने का आरोपी दीप सिद्धू अरेस्ट

Tue Feb 9 , 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे एक और किसान की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। घटना दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर की है। मृतक का नाम हरिंदर और उम्र करीब 50 साल थी। वे पानीपत जिले के सेवा […]

Breaking News