भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मिली गुड न्यूज

पत्नी नूपुर नागर ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूपुर नागर ने बुधवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। मंगलवार को नूपुर को दिल्ली के एक ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शादी की सालगिरह के अगले दिन भुवनेश्वर कुमार के घर में नन्ही किलकारियां गूंजी हैं। इसी के साथ इस साल पिता की मौत का सदमा झेल चुके भुवनेश्वर के परिवार में खुशियां लौटी हैं। भुवनेश्वर ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था।

फोन पर ली पत्नी और बेटी की सेहत की खबर

उन्होंने सीरीज के सभी मैच खेले और तीन विकेट झटके। उनकी पत्नी के साथ इस समय उनकी मां इंद्रेश और बहन रेखा मौजूद हैं। एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे भुवनेश्वर कुमार की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। फिलहाल दोनों पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। भुवनेश्वर ने फोन पर ही बहन और मां से पत्नी और बेटी की कुशलता की खबर ली। उम्मीद है गुरुवार शाम तक भुवनेश्वर भी मेरठ स्थित अपने गंगानगर आवास पर पहुंचेगे।

नई में हुआ था पिता का निधन

भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का इस साल 20 मई को निधन हो गया था। उनके पिता का लंबे समय से लीवर संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया था। उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया था और काफी समय से बीमार थे। उनकी नोएडा और दिल्ली में सफल कीमोथेरेपी हुई थी। पिता की मौत से भुवनेश्वर कुमार को गहरा सदमा लगा था, जिसका असर उनके खेल प्रदर्शन पर भी पड़ा। अब बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, जिससे पिता के जाने का गम भी कम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना को लेकर बोला WHO - कुछ महीनों में जर्मनी में होंगी 7 लाख मौतें

Wed Nov 24 , 2021
नई दिल्ली। दुनिया के लिए कोरोना का खतरा एक बार फिर खड़ा होता नजर आ रहा है, कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि यूरोप में कोविड की “मजबूत पकड़” बनी हुई है। […]

Breaking News