ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा, महिला ने बच्चे को दिया जन्म

आधे घंटे स्टेशन पर खड़ी रही गाड़ी, जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा का चल रहा उपचार

शाजापुर, अग्निपथ। दतिया निवासी एक महिला ने साबरमति ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रोशनी पति उमेश कुमार (27) निवासी भांडेर दतिया साबरमति ट्रेन से गुजरात जा रही थी। लेकिन मक्सी-शाजापुर के बीच महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर रेलवे में पदस्थ महिला को बुलवाया गया और जब ट्रेन शाजापुर पहुंची वहां महिला अधिकारी ने ट्रेन में ही महिला की डिलेवरी की और महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

इसके बाद 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी गई। इस पर पायलेट मनोज कुशवाह और चांद खां मौके पर पहुंचे और महिला को प्राथमिक उपचार दिया और महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन शाजापुर स्टेशन पर खड़ी रही।

Next Post

बिदा होते होते मानसून ने अन्नदाताओं को डाला आफत में

Thu Oct 3 , 2024
रुनीजा (बडऩगर), अग्निपथ। जाते-जाते मानसून ने अन्नदाताओं को इस बार फिर आफत में डाल दिया। विगत कुछ दिनों में भादो में इतना पानी बरसा दिया की फसलों को नुकसान होने लगा। खेतो में पानी भरा होने से सोयाबीन की फलियां पौधे पर ही सडऩे एवं अंकुरित होने लग गई। पानी […]