टेस्ट मैच: इंग्लैंड ने भारत पर कसा शिकंजा, बेन स्टोक्स ने झटका रोहित शर्मा का विकेट

अहमदाबाद। यहां के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत को लंच ब्रेक के बाद लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा 49 रन बनाने के बाद बेन स्टोक्स के हुए शिकार। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऋषभ पंत का साथ देने आर अश्विन आए हैं।

54 ओवर के बाद 135/5, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद आर अश्विन और ऋषभ पंत इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। पंत 23 और अश्विन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।


1:25 PM- भारतीय टीम इस समय काफी संकट में है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे

रोहित शर्मा भी 49 रन स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 130/5, भारत अब भी इंग्लैंड से 95 रन दूर है। भारत को लगा बड़ा झटका, 49 के स्कोर पर रोहित शर्मा हुए आउट। रोहित शर्मा के आउट होते ही टीम इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अब ऋषभ पंत पर पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है। इंग्लैंड की तरफ से काफी सधी हुई गेंदबाजी की जा रही है। भारत अब भी पहली पारी में इंग्लैंड से 66 रन पीछे है।
रोहित से पहले भारत अजिंक्य रहाणे भी लौटे पवेलियन। अजिंक्य रहाणे आउट होने से पहले 27 रन बनाए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया।

वहीं 26.4 ओवर में 41 रन पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले बेन स्टोक्स की गेंद पर बेन फोक्स को कैच थमा बैठे। विराट ने 8 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाए बिना पवेलियन लौट गए।

23.6 ओवर में टीम इंडिया ने चेतेश्वर पुजारा के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। पुजारा 66 गेंद पर 17 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत ने 40 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इन्वेस्ट के नाम पर बोहरा समाज के 50 लोगों से लाखों रुपए ठगे

Fri Mar 5 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। क्यूनेट ग्लोबल मार्केटिंग कंपनी में इन्वेस्ट कर लखपति बनने के चक्कर में बोहरा समाज के करीब 50 लोगों ने लाखों रुपए गवां दिए। आधा दर्जन पीडि़तों के सामने आने पर शुक्रवार को जीवाजीगंज पुलिस ने जांच शुरू कर महिला सहित तीन एजेंटों को हिरासत में ले लिया। टीआई मनीष […]