इन्वेस्ट के नाम पर बोहरा समाज के 50 लोगों से लाखों रुपए ठगे

उज्जैन,अग्निपथ। क्यूनेट ग्लोबल मार्केटिंग कंपनी में इन्वेस्ट कर लखपति बनने के चक्कर में बोहरा समाज के करीब 50 लोगों ने लाखों रुपए गवां दिए। आधा दर्जन पीडि़तों के सामने आने पर शुक्रवार को जीवाजीगंज पुलिस ने जांच शुरू कर महिला सहित तीन एजेंटों को हिरासत में ले लिया।

टीआई मनीष मिश्रा ने बताया बोहरा बाखल निवासी अजीज मटकावाला सहित आठ लोगों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि एजेंटों ने कंपनी में इन्वेस्ट करने पर मोटी कमाई का झांसा दिया। चेन सिस्टम नहीं होने की शर्त पर तय रकम देकर सदस्य बन गए।

कंपनी ने बाद में सदस्य बनाने का दबाव डाला। राशि वापस मांगने पर अजीज को बिना मर्जी के 90 हजार रुपए के बदले 85 हजार की घड़ी भेज दी। एक को थाईलेंड की ट्रीप दे दी। अजीज, मुनीरा, आशिक व अली असगर सहित आठ लोगों ने करीब 6 लाख रुपए ठगी की शिकायत की है, लेकिन करीब 50 लोगों को चपत लोगों को चपत लगाने का पता चला है।

मामले में धारा 420,406, 34 का केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कंपनी एजेंट अलकलम मल्लावाला, जुजर बांबेवाला, मुख्दल पीठेवाला व तस्मीन कांचवाला को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

फांसने के लिए होटल में देते थे पार्टी

बोहरा समाजजनों के अनुसार कंपनी जिले में करीब एक साल से सदस्य बना रही है। वर्ष 2020 में 2.70 लाख रुपए में मेंबरशिप देते थे। कोरोना के कारण बाजार मंदा हुआ तो 1.60 लाख रुपए में सदस्य बनाने लगे। लोगों को फांसने के लिए कंपनी लग्जरी होटलों में पार्टी देती थी।

इन्होंने चलाई चेन

पीडि़तों ने बताया कि पहले भोपाल के एजेंट इब्राहिम ने अनिरुद्दीन उर्फ अलकलम मल्लावाला को मेंबर बनाया। उसने कमीशन के लालच में समाजजनों को फांसना शुरू किया। जुजर, मुख्दल व तस्मीन सदस्य बने तो अपना रुपया वापस निकालने के लिए चेन सिस्टम में 50 लोगों के लाखों रुपए उलझवा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैसला: जानलेवा हमले में दादा-पिता-पोते को सजा

Fri Mar 5 , 2021
तलवार मारने पर फरियादी भी भुगतेगा कारावास उज्जैन,अग्निपथ। कोर्ट ने शुक्रवार को जीवाजीगंज क्षेत्र में छह साल पहले दो पक्षों में रंजिश के चलते हुई तलवार बाजी के केस में फैसला सुनाया। न्यायालय ने जानलेवा हमले के दोषी पिता-पुत्र को सात साल व पोते को एक साल की सजा दी। […]