आयुक्त तक पहुंची सहायक आयुक्त की शिकायत

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा- जांच लंबित, इसलिए बदले जाएं चाज

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में सहायक आयुक्त नीता जैन के खिलाफ एक बार फिर से लामबंदी शुरू हो गई है। नीता जैन के पास फिलहाल स्टोर सहित करीब 6 विभागों के चार्ज है। शुक्रवार को उनसे जुड़ी एक शिकायत ननि आयुक्त रोशन कुमार सिंह तक पहुंची है। कांग्रेस पार्षद दल के उपनेता गब्बर कुवाल ने यह शिकायत की है।

प्रधानमंत्री के दौरे की दौड़धूप के बाद शुक्रवार को नवागत आयुक्त रोशन कुमार सिंह पूरे दिन नगर निगम कार्यालय में बैठे। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठकें ली। सभी से परिचय प्राप्त किया और नगर निगम का कामकाज समझा। आयुक्त की नगर निगम में मौजूदगी के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष गब्बर कुवाल और कांग्रेस नेता शिव लश्करी ने भी उनसे मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपा।

इस पत्र में बताया गया है कि ननि में सहायक आयुक्त नीता जैन को लोकायुक्त ने जावरा नपा सीएमओ रहते हुए 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जांच प्रभावित न हो इसलिए शासन ने उन्हें जावरा से हटाकर उज्जैन नगर निगम भेजा था लेकिन यहां शासन के नियमों के विपरीत नीता जैन को कई सारे महत्वपूर्ण प्रभार सौंप दिए गए है। इस शिकायत पर आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने अपर आयुक्त आदित्य नागर से भी बात की, उनसे लोकायुक्त जांच संबंधी शासन के पुराने आदेश खंगालने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेबर इंस्पेक्टर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon Oct 17 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक भ्रष्ट लेबर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी शिवानी शर्मा की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए लेबर इंस्पेक्टर मनोज सिंह तोमर को गिरफ्तार किया। लेबर इंस्पेक्टर ने एक प्रकरण में समझौता करने के नाम पर फरियादी […]

Breaking News