पत्नी पर फेंका गर्म दूध, झुलस गया मासूम बेटा

शराब के आदी पति ने किया विवाद

उज्जैन। शराब के नशे में विवाद कर रहे पति ने गर्म दूध की तपेली उठा पत्नी पर फेंक दी। पत्नी तो बच गई, लेकिन उसकी गोद में मौजूद डेढ़ वर्ष के मासूम का चेहरा झुलस गया।

राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा खजूरिया में रहने वाली कविता पति नागूसिंह डायल 100 की मदद से अपने डेढ़ वर्षीय मासूम वेदांश को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जिसने बताया कि पति शराब पीने आदी है, वह दहेज के लिये आये दिन प्रताडि़त करता है।

मंगलवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था उस दौरान वह दूध गर्म कर रही थी। पति ने आते ही 2 लाख की मांग की और मारपीट करने लगा। उसने गर्म दूध का बर्तन उठाकर उसके ऊपर फेंका, वह बचने के लिये पीछे हटी तो उसकी गोद में मौजूद बेटे का चेहरा झुलस गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कविता का कहना था कि मायका बडऩगर में है। उसका विवाह ढाई साल पहले हुआ था।

उसके बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिये प्रताडि़त कर रहा है। शादी के समय माता-पिता को बताया था कि 12 बीघा जमीन और मकान है। लेकिन शादी के बाद सभी बाते झूठी निकली। अब वह ससुराल में नहीं रहेगी। कविता के पिता बडऩगर से जिला अस्पताल पहुंच गये थे। बुधवार को मासूम की अस्पताल से छुट्टी होने पर बेटी और नाती को अपने साथ ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 मिनट 8 सेकेंड में बाइक चुराकर ले गये बदमाश

Wed Mar 10 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं में लगी पुलिस की गैर मौजूदगी का फायदा मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने उठाते हुए 3 मिनट 8 सेकेंड में बाइक चुराने की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात का फुटेज सामने आया है। देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। […]