3 मिनट 8 सेकेंड में बाइक चुराकर ले गये बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं में लगी पुलिस की गैर मौजूदगी का फायदा मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने उठाते हुए 3 मिनट 8 सेकेंड में बाइक चुराने की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात का फुटेज सामने आया है। देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की तिलकेश्वर स्थित गौशाला के पास खड़ी बाइक चोरी का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बाइक चालक अजय निवासी नयापुरा की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। वारदात स्थल पर लगे कैमरे में तीन बदमाशों की तस्वीर कैद हुई।

तीनों एक बाइक पर सवार होकर आते है और एक बदमाश खड़ी बाइक के समीप आता है। जिसके चेहरे पर नकाब बंधा होता है। वह पहले वह हेंडल लॉक की जानकारी लेता है। उसके बाद अपने साथी को कुछ बताकर खुद लॉक तोडऩे का प्रयास करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता है।

कुछ देर में उसका साथी भी आ जाता है और दोनों मिलकर लॉक तोड़ देते हंै। पूरी वारदात को 3 मिनट में अंजाम देने के बाद दो बदमाश एक बाइक पर और तीसरा चोरी की गई बाइक पर सवार होकर भाग निकलता है।

पुलिस मामला दर्ज कर वारदात स्थल के साथ आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। विदित हो कि शहर में प्रतिदिन 3 से 4 बाइक चोरी होने के मामले में सामने आ रहे है। पिछले दिनों एसपी ने अपराधों की समीक्षा करते हुए बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये थे। उसके बाद भी वारदात कम नहीं हो रही है। बाइक चोर पूरी तरह से बेखौफ नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयसिंह पुरा में अंडर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी पर क्षेत्रीय लोगों ने मनाया जश्न

Wed Mar 10 , 2021
गणेश मंदिर में लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा उज्जैन, अग्निपथ। शहर के जयसिंहपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाए जा रहे हैं अंडर ब्रिज निर्माण का बजट स्वीकृत होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने आंदोलन कर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ […]