उज्जैन में बिजली ठीक करने घर में घुसे दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म

एक आरोपी हिरासत में, दूसरा फरार

उज्जैन। सेठी नगर में रहने वाली 13 साल की किशोरी को घर में अकेली पाकर रेप का केस सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद हिरासत में ले लिया गया। पुलिस फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गणेशपुरा निवासी मनीष बिजली मैकनिक है। बुधवार की शाम वह सेठीनगर में एक घर में बिजली ठीक करने गया था। उसके साथ निजातपुरा का मनोज यादव भी था। घर में 13 साल की लड़की अकेली थी। उसकी मां पेट्रोल पंप पर नौकरी पर गई थीं।

किशोरी को अकेले पाकर मनीष और मनोज ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों भाग गए। रात को जब मां घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। उसके बाद मां-बेटी महिला थाने पहुंची। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया है। मनीष अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की, कहा- CM की हत्या की साजिश थी

Thu Mar 11 , 2021
ममता बोलीं- व्हीलचेयर पर प्रचार करूंगी कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीते दिन हुए कथित हमले का मामला अब चुनाव आयोग पहुंच गया है। TMC नेता डेरेक ओब्रायन, राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्‌टाचार्य और पार्थ चैटर्जी मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना […]