पांच साल की बेटी के पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पेप्सी के बहाने घर ले गया था पड़ोसी हलवाई

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड की एक कॉलोनी में फिर शर्मनाक घटना हुई है। यहां पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले हलवाई ने दुष्कर्म कर दिया। युवक मासूम को पेप्सी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। खास बात यह है कि वह भी पीडि़ता की हमउम्र बेटी का पिता है। चिमनगंज पुलिस ने आरोपी को गुरुवार सुबह हिरासत में ले लिया है।

संजय नगर निवासी एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला हलवाई संजय उर्फ राजेश पिता बाबूलाल अग्रवाल (38) बुधवार रात उसे पेप्सी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। इधर बच्ची के नहीं मिलने पर माता-पिता ने खोजबीन करने के साथ पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस परिजनों के साथ तलाश ही रही थी कि बच्ची संजय के घर से निकली। उसने घटना माता-पिता को बता तो आक्राशित रहवासी संजय को पकडक़र जमकर पीटने लगे, लेकिन मौका मिलते ही वह भाग गया। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर खोजबीन की और गुरुवार सुबह संजय को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

एक सप्ताह पहले लिया मकान

संजय एक साल पहले पत्नी को मायके छोड़ा आया। उसकी पांच वर्षीय बेटी दादा के पास वीर सावरकर मार्ग पर रहती है। वहीं भी पिता के साथ रहता था। सात दिन पहले ही उसने संजय नगर में किराए का मकान लिया था। गुरुवार रात जैथल में हलवाई का काम कर लौटने के बाद उसने वारदात की है।

इधर..दुष्कर्म के आरोप में परिचित धराया

मक्सी रोड़ गणेश पुरा निवासी मनीष पिता हीरालाल श्रीवास 6 मार्च को सेठी नगर निवासी रिश्तेदार के यहां पहुंचा था। घर में 13 वर्षीय बालिका को अकेले देख उसने निजातपुरा निवासी दोस्त मनोज पिता प्यारेलाल यादव को बुला लिया। दोनों बालिका के साथ गलत हरकत कर फरार हो गए। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दोनों को तलाश रहा था। गुरुवार को मनोज को गिर त में आ गया। पुलिस उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में अब मनीष की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिवेणी संग्रहालय में सांस्कृतिक प्रस्तुति से शिव आराधना

Thu Mar 11 , 2021
तीन दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की नगरी में हर जगह शिव विवाह का उत्साह और उल्लास छाया रहा। गुरुवार को महाकाल मंदिर सहित जहां अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं ने पूजन-अभिषेक व दर्शन लाभ लिया तो त्रिवेणी संग्रहालय में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव […]