जैन स्थानक पर पथराव, विवाद करने वाले पड़ोसियों से पुलिस ने पूछताछ की

आक्रोशित जैन समाज ने थाने पर सुरक्षा के लिए आवेदन दिया

उज्जैन, अग्निपथ। अरविंदनगर में जैन स्थानक पर पथराव के मामले में अब तक आरोपी सामने नहीं आए हैं। कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाले कुछ परिवारों से पानी डालने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने उन परिवारों से पूछताछ भी की लेकिन पथराव करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से आक्रोशित जैन समाज के लोगों ने मंगलवार सुबह चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है और सुरक्षा की मांग की है।

नीमच में जैन संतों पर हमले के बाद उज्जैन में सोमवार रात अज्ञात लोगों द्वारा जैन उपाश्रय पर पत्थरबाजी होने से समाज के लोगों में आक्रोश है। अरविंद नगर स्थित जैन समाज के समता भवन उपाश्रय (स्थानक) में उदयपुर से आई साध्वी प्रज्ञा, साध्वी प्रेक्षा, साध्वी प्रणति और साध्वी प्रशस्ती ठहरी हुई हैं। गनीमत रही कि पथराव में साध्वियों को चोंट नहीं आई।

समाजजनों का कहना है कि पत्थर किसने फैंके यह स्पष्ट नहीं है लेकिन पडोसी विजय ने उपाश्रय में ठहरी हुई साध्वियों को लेकर फोन पर विवाद किया था। इसके बाद ही रात में पथराव की वारदात हुई है। पथराव में उपाश्रय की खिड़कियों के कांच टूट गए। गनीमत रही कि यहां ठहरी हुई साध्वियों को चोंट नहीं आई। घटना के बाद सुबह जब समाजजनों को पथराव के बारे में पता चला तो सभी ने एकजुट होकर चिमनगंज मंडी थाने का घेराव कर दिया। थाने पर आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की।

गार्डन के पास गंदा पानी फैंकने को लेकर विवाद..

स्थानक ट्रस्ट के शुभम सूर्या ने बताया कि पडोसियों से विवाद सोमवार शाम को हुआ था। जैन साध्वियां स्थानक के सामने स्थित बगीचे के पास बर्तन धो रही थी और कच्ची जमीन पर गंदा पानी फैंका था। इस दौरान पास ही रहने वाले कुछ पड़ोसियों ने आपत्ति ली थी।

साध्वी ने माफी मांगी थी लेकिन रात को पत्थरबाजी

साध्वी प्रज्ञा ने पडोसियों के द्वारा आपत्ति लेने पर माफी मांगी और आगे से गंदगी ना करने की बात भी कही थी। इसके बावजूद रात डेढ बजे स्थानक पर पथराव हुआ और शीशे टूटे मिले। सुबह जब सभी जागे तो देखा कि गेट के पास कांच के टुकडे पड़े थे।

चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि जिन पड़ोसयिो ंसे विवाद हुआ था पुलिस ने उनसे पूछताछ की है लेकिन आरोपी सामने नहीं आया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले पथराव करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। समाजजनों ने शिकायती आवेदन दिया है। इस पर जांच कर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

Next Post

कुक्षी विधायक पर भाई की पत्नी ने लगाया पति को गायब करने का आरोप

Tue Apr 29 , 2025
कहा झूठ बोलकर शादी कराई, अब छोटे भाई को पागलखाने भिजवाकर संपत्ति हड़पना चाहते हैं बघेल धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र (हनी) सिंह बघेल के छोटे भाई की पत्नी ने उन पर झूठ बोलकर शादी करवाने और पति को गायब करने का आरोप लगाया है। वे […]

Breaking News