पत्नी का भी गला घोंटकर की मारने की कोशिश
धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी क्षेत्र के ग्राम भंवरपुरा में एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक की उम्र 3 साल तो दूसरे की 4 साल है। शुक्रवार सुबह दोनों के शव घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मिले।
ये घटना जिले के कुक्षी के भंवरपुरा गांव में गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बच्चों की मां मंजू (उम्र 30 वर्ष) ने पुलिस को शिकायत की। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते ये वारदात होना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंजू ने पुलिस को बताया कि रात में पति सिकदार ने उसे भी गला दबाकर मारने की कोशिश की।
वह किसी तरह बचकर बड़े बेटे पंकज को लेकर घर से भाग निकली। घर पर बेटा आकाश (4) और विकास (3) रह गए। मंजू ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे जब वह वापस घर आई तो यहां दोनों बेटे आकाश और विकास घर के आंगन में लहूलुहान पड़े थे। उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। घर के से पति गायब था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम
बच्चों की लाश देखने के बाद मंजू ने गांव के पटेल प्रताप सिंह को सूचना दी। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डही थाना प्रभारी दिलीप तड़ेवला ने बताया कि बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन के सौंप दिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी पेशे से किसान था, जो कि विक्षिप्त बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के टीमें सर्चिंग कर रही है।