तेज रफ्तार स्कार्पियो मकान में घुसी, महिला की मौत, दो घायल

हादसे

बदनावर, अग्निपथ। तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी बेकाबू होकर सडक़ से कुछ दूर बने दो बाथरूम तोडक़र घर में घुस गई। जिससे वहां सो रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। हादसा शुक्रवार रात 11 बजे बनावर से 4 किमी दूर पेटलावद रोड पर डोकलियापाड़ा गांव में हुआ।

महिला का नाम सीताबाई पति लूणा भील 60 बताया गया है। जबकि 20 साल का पुत्र गलिया व माया पति छीतू 25 घायल हुए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम कर दिया। घंटे भर से अधिक समय तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रही। पुलिस सब इंस्पेक्टर धीरजसिंह राठौर ने जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया।

सरपंच योगेश मुकाती ने भी घटना स्थल पर जाकर मदद की। 108 एंबुलेंस से ईएमटी रितेश परमार व पायलट अमृत परमार मृतक व घायलों को सिविल अस्पताल लाए। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उन्हें अधिक चोट नहीं आई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए रखवाया।

जहां आज सुबह पीएम करने के बाद शव घरवालों के सुपुर्द किया। पेटलावद की ओर से आ रही गाड़ी नं एमपी 09 डीएफ 1717 जब्त कर ली है। हादसे के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है।

Next Post

एक्सीडेंट में घायल तीसरे युवक की भी मौत; परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

Sat May 3 , 2025
पुलिस कार्रवाई व सही इलाज न मिलने से नाराज नलखेड़ा, अग्निपथ। नलखेड़ा बड़ागांव मार्ग पर कार एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत में गंभीर घायल तीसरे युवक की भी शनिवार सुबह मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साये परिजनों द्वारा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर नलखेड़ा बड़ागांव मार्ग पर चक्का जाम […]

Breaking News