बैंक हड़ताल:दिग्विजय सिंह ने किया समर्थन; बोले मोदी, शाह और भाजपा सार्वजनिक सेक्टर को बर्बाद करना चाहते हैं

भोपाल। सरकारी बैंकों के प्रस्ताविक निजीकरण को लेकर देश भर में 15 मार्च और 16 मार्च को सभी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। बैंकों को बंद रखा गया है। अब इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बैंक की हड़ताल के समर्थन में आग गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं बैंक कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल का समर्थन करते हैं। मोदी, शाह और भाजपा मूलत: और उनकी विचारधारा पब्लिक सेक्टर की विरोधी है। वह इन सेक्टर को बर्बाद कर देंगे।

दिग्विजय सिंह का ट्वीट

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देशभर के दस लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 15 एवं 16 मार्च 2021 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के कारण सभी सरकारी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों एवं पुरानी निजी क्षेत्र के बैंकों में काम काज ठप्प है।

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की आड़ में सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना, सभा आदि के लिए अनुमति नही दी। इस कारण सभी बैंकों के हड़ताली बैंक कर्मी एक जगह एकत्रित ना होकर हड़ताल के दोनों दिन अपनी अपनी बैंकों के प्रशासनिक कार्यालयों के सामने प्रातः 10:30 बजे मास्क पहन कर एकत्रित हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैंकों के निजीकरण के खिलाफ विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंकों का निजीकरण कितना सही कितना गलत?

Mon Mar 15 , 2021
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा औद्योगिक घरानों को बैंक बेचना भारी गलती साबित होगा और भविष्य में देशवासियों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर के बयान के बाद देशभर की बैंकों की हड़ताल का आज दूसरा […]