सगाई से पहले किया मंगेतर से दुष्कर्म

युवक और जीजा पर केस दर्ज, तलाश रही पुलिस

शाजापुर, अग्निपथ। एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना 30 जनवरी की है। युवती एक पारिवारिक समारोह में सलमान के बहनोई इलियास के साथ जिला मुख्यालय स्थित चौबदारवाड़ी गई थी। रात करीब दो बजे सलमान बातचीत के बहाने युवती को एक कमरे में ले गया। वहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी।

बाद में जब परिजनों को सलमान के चरित्र के बारे में पता चला तो उन्होंने सगाई की बात तोड़ दी। इससे नाराज होकर सलमान ने युवती को रिश्तेदारों और मोहल्ले में बदनाम करना शुरू कर दिया। पहले तो युवती ने डर और सामाजिक दबाव के कारण यह बात छिपाए रखी। लेकिन बदनामी बढऩे पर उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

जब परिजनों ने इस बारे में इलियास से बात की तो उसने भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने अपने माता-पिता के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सलमान और इलियास के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Next Post

तापमान 20 दिन बाद फिर 40 पार

Sat Jun 7 , 2025
अब 10 दिन नवतपा जैसा रहेगा मौसम शाजापुर, अग्निपथ। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की ठंडक शनिवार को गायब रही। इस दिन लोगों का उमस व गर्मी से बुरा हाल हो गया। मौसम विभाग की माने तो आगामी 10 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर हो […]