नरेंद्र मोदी ने इमरान ख़ान को ख़त लिखा, ख़त में क्या लिखा?

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को पाकिस्तान दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि एक पड़ोसी देश के तौर पर भारत पाकिस्तान के लोगों के साथ ख़ुशगवार रिश्ते चाहता है.
उन्होंने लिखा है कि ऐसा संभव बनाने के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त और विश्वास और भरोसे से भरे माहौल की ज़रूरत है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान ख़ान के नाम लिखे इस ख़त में अपने इन विचारों का इज़हार किया है.
वहीं भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी के नाम लिखे पत्र में पाकिस्तान दिवस की मुबारकबाद पेश की है.

नरेंद्र मोदी ने इमरान ख़ान को ये ख़त ऐसे वक़्त में लिखा है जब दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ़ कंट्रोल (नियंत्रण रेखा) पर नए सिरे से संघर्षविराम लागू किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

450 गैस सिलेंडर से भरे ट्रक पर गिरी बिजली:ढाई घंटे तक धमाके होते रहे, 15 घंटे से हाईवे बंद

Wed Mar 24 , 2021
एक किलोमीटर दूर तक गए सिलेंडर के टुकड़े भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा से गुजरने वाले जयपुर-कोटा हाईवे पर हनुमान नगर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ। यहां टीकड़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हाईवे पर चल रहा ट्रक पलट गया। ट्रक में 450 घरेलू गैस सिलेंडर भरे थे। ट्रक […]

Breaking News