छात्रा को ब्लैकमेल कर एक साल दुष्कर्म किया, आरोपी फरार

पिता को फोटो दिखाने पर खुला मामला

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड़ निवासी एक युवक पड़ोसी नाबालिग छात्रा को अश्लील फोटो खींच कर साल भर से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। फोटो देखने पर पिता को घटना का पता चला। मामले में शुक्रवार को चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बजरंग नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका आठवीं की छात्रा है। पड़ोसी विकास पिता राजेश (18)ने करीब एक साल पहले बालिका को बरगलाकर दुष्कर्म किया और फोटो खिंच लिए। बाद में वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर बालिका को विभिन्न जगह ले जाकर दुष्कर्म कर फोटो खिंचता रहा। 23 मार्च को भीव पीडि़ता को धमकाकर नागझिरी ले गया और दोस्त के घर में उससे ज्यादती की।

पीडि़ता ने विरोध शुरू किया तो उसने दो दिन पहले उसके पिता को ही पीडि़ता के फोटो दिखा दिए। पुत्री के ब्लैकमेल का शिकार होने का पता चलने पर माता-पिता उसे शुक्रवार को थाने लेकर पहुंचे। यहां उसकी आपबिती सुनने के बाद पुलिस ने विकास के खिलाफ बलात्कार व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन विकास का पता नहीं चला। पुलिस अब विकास के मिलने पर फोटो जब्त होने पर ब्लैकमेल की धारा भी बड़ाएगी।

महिला से ज्यादती का आरोपी धराया, किन्नर फरार

सीहोर की महिला से ज्यादती के आरोपी अखिलेश पिता भंवरसिंह सोलंकी निवासी गोयला बुजुर्ग को नीलगंगा पुलिस ने शुक्रवार गिर त में ले लिया। पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस को अब किन्नर उमा उर्फ ओम की तलाश है। याद रहे उमा किन्नर 7 फरवरी को महिला को नानाखेड़ा बस स्टेंड से घर ले गया था। नशीला पदार्थ ााने से बेहोश होने पर अखिलेश ने उससे ज्यादती की और उमा ने वीडियो बनाया था। बाद में ब्लैकमेल कर अखिलेश महिला से दुष्कर्म करता रहा और एक माह बाद छोडऩे पर बुधवार रात पीडि़ता ने पति के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: ऐसा डराया कि हर समस्या भूल गए..!

Fri Mar 26 , 2021
कहते हैं जब समस्या का हल ना हो तो उससे बड़ी समस्या खड़ी कर दो। पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। ऐसे ही हालात आज केंद्र और प्रदेश सरकार ने पैदा कर दिए हैं। कोरोना का जिन्न बोतल से ऐसा बाहर निकाला कि शहरवासी अब हर समस्या भूल गए हैं। रोज […]