भू-माफि याओं की नजर अब सिंहस्थ क्षेत्र पर-पटवारी

उज्जैन,अग्निपथ। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव पर मास्टर प्लान में सिंहस्थ भूमि को बचाने को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे उसमें वह भी कूद गए है। उन्होंने कहा है कि न्याय का सिद्धांत है कि जो न्याय देने वाला हो वहीं न्याय पाने की वालों की श्रेणी में शामिल हो जाए तो न्याय मिलने की क्या उम्मीद रह जाती है।

उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को राज्य सरकार गंभीरता से लेगी और जो सिंहस्थ महापर्व को लेकर सुरक्षित भूमि में कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। बताएगी ऐसा लगता है कि भाजपा के लोग धार्मिक नगरी को लूटने में लगे है।
श्री पटवारी कहा कि सिंहस्थ भूमि को लेकर विधानसभा में भी ला उठाया गया था तब विधानसभा की ओर से एक समिति गठित की गई है जिसमें उज्जैन जिले के विधानसभा सदस्य एवं सांसद भी शामिल है।

जीवन खेड़ी और सावरा खेड़ी भूमि को मास्टर प्लान से मुक्त रखे जाने की समिति के समक्ष आपत्ति भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मीडिया में भी काफी कुछ आ चुका है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की गठित समिति में डॉ. मोहन यादव शामिल है। अगर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं कि अपने स्वार्थ के लिए उनकी परिवार और मित्रो की जमीन उन्होंने सिंहस्थ भूमि से सुरक्षित कर ली है तो यह गंभीर आरोप है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्तह वर्षों के शासन के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश को लूटने का काम किया है, अगर इस तरह सिंहस्थ भूमि भू-माफियाओं के षड्यंत्र का शिकार होकर उसे सुरक्षित कर ली जाएगी जिसके विरोध उनकी स्वयं की पार्टी के सांसद, विधायक, जनता, साधु संत सब कर रहे हैं। इस विरोध में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया को इस बारे में निर्णय लेने से पहले सब कुछ बातों को विचार विमर्श कर मंथन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज देश में अराजकता के माहौल है, आर्थिक स्थिति पूरी तरह तबाह हो चुकी हैए बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चारों तरफ अराजकता का माहौल हैए प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ लेकरएतानाशाही की आड़ से डंडे के बल पर कोई भी भूमि का परिवर्तन और विस्तार नहीं किया जा सकता है। पत्रकारवार्ता में विधायक रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल, महेश परमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक गुप्ता सहित युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भरत शंकर जोशी भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के बयान से देश का मस्तक शर्मसार

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश की यात्रा पर गए हुए थे। उन्होंने एक नई बात बताई जो आज तक किसी को पता नहीं थी इस बात का विवरण भारत के किसी इतिहास में दर्ज नही है। पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उस बांग्लादेश की स्वतंत्रता आंदोलन के गवाह थ, इस आंदोलन उन्होंने देखा है, वह भी इस आंदोलन से जुड़े थे और इस आंदोलन के रहते हुए उसमें गिरफ्तारी भी दी है। पटवारी ने प्रधानमंत्री के इस बयान को शर्मसार बताते हुए कहा कि हमारे देश का प्रधानमंत्री देश में झूठ बोलते बोलते अब दुनिया के दूसरे देश में जाकर झूठ बोलने लगा इससे पूरा देश शर्मसार हैं और हम अपने आप को शर्मिंदा महसूस करते हैं।

Next Post

खबरों के उस पार: दो दिन परीक्षा के..!

Sat Mar 27 , 2021
आज व कल का दिन पुलिस व प्रशासन के लिए अग्रि परीक्षा का रहने वाला है। रविवार को लॉकडाउन का पालन कराना है। पिछले लम्बे समय से शहरवासियों को लॉकडाउन का अभ्यास खत्म हो गया है। एक बार फिर लॉकडाउन का दंश शहरवासियों को आज झेलना होगा। हालांकि सभी के […]