खबरों के उस पार: दो दिन परीक्षा के..!

आज व कल का दिन पुलिस व प्रशासन के लिए अग्रि परीक्षा का रहने वाला है। रविवार को लॉकडाउन का पालन कराना है। पिछले लम्बे समय से शहरवासियों को लॉकडाउन का अभ्यास खत्म हो गया है। एक बार फिर लॉकडाउन का दंश शहरवासियों को आज झेलना होगा। हालांकि सभी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ यह मामला है।

इसलिए पुलिस और प्रशासन इस मामले में सख्ती करने से पीछे नहीं हटने वाले है। वहीं परंपरागत होली का त्योहार भी है। आज होलिका दहन होना है। पिछले कई वर्षों से कई क्षेत्रों में यह परंपरा चली आ रही है। शनिवार रात से शुरू हुए लॉकडाउन के कारण कई क्षेत्रों में होलिका दहन के दौरान पुलिस और प्रशासन से क्षेत्रवासियों की भिड़ंत होना भी तय है।

वहीं अगला दिन सोमवार धुलेंडी का रहेगा। जिन परिवारों में शोक रहता है उन परिवारों पर धुलेंडी के दिन कलर डालने की परंपरा रही है। यह परंपरा सीधे-सीधे शोक निवारण से जोड़ी जाती है। कलर पडऩे के बाद ही वह परिवार किसी भी तरह का शुभ व मांगलिक कार्य कर सकता है। ऐसे में सोमवार को भी सडक़ों पर भीड़-भाड़ रहना लाजमी है। दो दिन सभी के लिए परीक्षा के है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का किसानों ने फूंकापुतला

Sat Mar 27 , 2021
उज्जैन। सिकंदरी, गोठड़ा, जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, दाउदखेड़ी के किसानों ने शनिवार को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। आक्रोशित किसानों ने जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही कहा कि जीतू पटवारी ने खुद के बिजलपुर गांव के आसपास कॉलोनियां बसा रखी है, जमीन का आवासीय भूमि में […]

Breaking News