तेज रफ्तार पर लगाम: यातायात पुलिस ने 30 से अधिक निजी कारों पर की चालानी कार्रवाई

 

धार, अग्निपथ। धार जिले में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस सघन अभियान के तहत, नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरस्पीडिंग करते पाए गए 30 से अधिक निजी कारों पर चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने उल्लंघनकर्ताओं से चालीस हज़ार रुपए (₹40,000) से अधिक का समन शुल्क (जुर्माना) वसूला।

यातायात प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने जिले के सभी वाहन चालकों और मालिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, सुरक्षित चलने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की अपील की है।

इस विशेष मुहिम में यातायात प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर के साथ सहायक उप निरीक्षक भगवान सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह करनावत, आरक्षक अमित सिंह, राजेंद सोलंकी एवं भोजू चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Post

धार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई: मारुति स्विफ्ट डिजायर से लाखों की अवैध मदिरा ज़ब्त

Thu Oct 9 , 2025
  धार, अग्निपथ। धार ज़िले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर नकेल कसते हुए, आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर और सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में, अवैध मदिरा से भरी एक मारुति स्विफ्ट डिजायर […]

Breaking News