कैमरे में दिखा बगैर मास्क चला रहा था बाइक, 200 रुपए का चालान घर भेजा

64 लोगों के घर भेज चालान

उज्जैन। मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए अब टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है। स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल में स्थापित इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सी सी टी वी कैमरों से सडक़ से गुजरने वाले बाइक सवारों में ऐसे बाइक सवारों की पहचान की जा रही है जो बिना मास्क के घूम रहे हैं। जैसे ही ये लोग पकड़ में आते हैं संबंधित के वाहन क्रमांक के आधार पर उक्त व्यक्ति को 200 का चालन काट कर भेजा जा रहा है । कंप्यूटर जनरेटेड नोटिस में हिदायत दी गई है कि वह फाइन को 7 दिन के अंदरन नगर निगम में जमा करवा कर रसीद प्राप्त ज करें अन्यथा उनके विरुद्ध महामारी एक्ट ,आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी । इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल से आज उज्जैन शहर में 64 व्यक्तियों को चालान काटकर उनके घर भेजे गए हैं । यह जानकारी स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारीा जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड टीके का दूसरा डोज 56 दिन बाद लगवाना है : कलेक्टर

Thu Apr 1 , 2021
20 हजार टीके रोज लगाने का लक्ष्य, आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूरी नहीं उज्जैन। जिले में गुरुवार से 44 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी ऐसे लोग, जिनका जन्म एक जनवरी 1977 या इसके पूर्व हुआ है, को टीके लगाना प्रारम्भ हो गया है। उज्जैन शहर में बढ़ते कोरोना […]