भैरवगढ़ में 80 वर्षीय पूर्व प्राचार्य की लाठी मारकर हत्या

घर जाते हुए वृद्ध पर अचानक पीछे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के माणकचौक में बुधवार दोपहर 3 बजे 80 वर्षीय पूर्व प्राचार्य की उनके घर के पीछे रहने वाले एक अद्र्धविक्षिप्त युवक ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने बताया माणक चौक में रहने वाले रमाशंकर शर्मा उम्र 80 वर्ष सेवानिवृत्त प्राचार्य थे।

वे भैरवगढ़ के ही शासकीय माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवत्त हुए थे। बुधवार को घर के सामने सिवरेज लाइन को लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसलिए वह पीछे वाले रास्ते से अपने घर को जा रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे रहने वाले मोहन पिता हरिसिंह ठाकुर निवासी माणकचौक ने अचानक पीछे से आकर उनके सिर पर लाठी से हमला कर दिया। पहले ही वार में वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद अद्र्धविक्षिप्त मोहन उन्हें लाठियों से पिटने लगा।

आसपास के लोगों ने उसे रोककर अलग हटाया। घर पर ही मौजूद रमाशंकर के पुत्र सुबोध शर्मा और अन्य पड़ोसी घटना स्थल पर आए और गंभीर हालत में पूर्व प्राचार्य शर्मा को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर पाटीदार अस्पताल पहुंचे। यहाँ भी डॉक्टर ने मृत्यु की पुष्टि की। \

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू की और आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। ईधर अस्पताल में शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा । गुरूवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Next Post

चौड़ीकरण में धीमी गति पर बिलिफ बिल्डकॉन कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Wed Feb 4 , 2026
तुलसी नारायण एंड गर्ग कंपनी को सात दिन के अवलोकन पर रखा उज्जैन, अग्निपथ। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने शहर में सडक़ चौड़ीकरण की धीमी गति पर संबंधित कंपनियों को नोटिस देने सहित अवलोकन पर रखा है। दरअसल कोयलाफाटक से गोपाल मंदिर और वीडी मार्केट से ढाबा रोड छोटी रपट तक […]

Breaking News