शराबी पिता ने पहले मां को घर से निकाला फिर बेटे की गला घोटा

शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोटने की पुष्टि, पिता पर हत्या का केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित रघुनंदन गार्डन के पीछे शराब के नशे में एक पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के पहले उसने पत्नी से मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। सुबह जब मां वापस आई तो उन्होंने बेटे का शव बाथरूम में देखा। परिजन, पड़ोसी और रिश्तेदारों ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोटे जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मंगलवार सुबह 10 बजे पुलस को सूचना मिली कि कांकड़ क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के बाहर भीड़ जुटी हुई थी। यह घर रायसिंह नामक व्यक्ति का है। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो रायसिंह का छोटा बेटा विशाल बाथरूम में मृत अवस्था में मिला। रायसिंह घटना स्थल पर मौजूद नहीं था।

परिजन, पडोसी और रिश्तेदारों ने बताया कि बीती रात इस घर में काफी हंगामा चल रहा था। रायिसंह शराब का आदी है वह अक्सर शराब के नशे में सावित्री बाई और बच्चों से मारपीट करता था। सोमवार रात भी रायिसंह ने सावित्री से मारपीट की और घर से निकाल दिया था। इसके बाद घर के अंदर सो रहे छोटे बेटे विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी वह बाथरूम में छुपने गया तो उसका गला घोंट दिया।

जिससे विशाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पड़ोसी और रिश्तेदारों ने लगाया पिता पर आरोप

घटनास्थल पर मृतक का मामा दिनेश और संतोष भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक विशाल का पिता रॉयसिंह सोलंकी शराब का आदी है और अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बेटों से मारपीट करता था। सोमवार की रात भी उसने पत्नी सावित्री बाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया और बाद में बेटे का गला घोटकर हत्या कर दी।

मृतक के मामा संतोष ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर कईं बार थाने पर शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया। सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्प्ष्ट होंगे। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुई हत्या

थाना प्रभारी गमर ंसिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक के शव के पोस्टमॉर्टम की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि गला घोंटने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता रॉयसिंह सोलंकी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद बुधवार-गुरुवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

Next Post

महाकाल मार्ग पर लापरवाही: पुलिस चौकी पर गिरा वजनी साइन बोर्ड, टला बड़ा हादसा

Tue Feb 10 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं के लिए कितने सुरक्षित हैं, इसका एक ताजा उदाहरण हरि फाटक पुल के पास देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हरि फाटक पुल के नीचे रोटरी के पास लगा एक वजनी साइन बोर्ड अचानक उखड़कर गिर गया। कई किलो […]