सिंहस्थ-2028 की तैयारी: महाकाल की नगरी में अब दौड़ेगा ट्रैफिक, 29.31 करोड़ से चौड़े होंगे 8 प्रमुख मार्ग

उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ-2028 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहद सख्त और संजीदा नजर आ रहे हैं। नगर निगम में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि यदि धरातल पर काम नहीं हो रहा है, तो स्पष्ट बता दें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख के बाद नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।

शहर के आंतरिक यातायात को सुगम बनाने के लिए 8 नए मार्गों के चौड़ीकरण का खाका तैयार किया गया है, जिसकी डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) बनाने की जिम्मेदारी इंजीनियरों को सौंप दी गई है।

इन 8 मार्गों के कायाकल्प पर कुल 29.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को शहर के भीतर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। प्रशासन ने न केवल सड़क निर्माण बल्कि भू-अर्जन (मुआवजे) के लिए भी करोड़ों रुपये का बजट निर्धारित किया है।

चौड़ीकरण हेतु प्रस्तावित मार्गों का विस्तृत ब्यौरा:

मार्ग का नाम और विवरण लंबाई (मीटर) वर्तमान चौड़ाई (मी.) प्रस्तावित चौड़ाई (मी.) कुल लागत (रुपये) भू-अर्जन लागत
1. भेरूनाला चौराहा से तिलकेश्वर मार्ग रिंग रोड तक 560.0 6.00 से 10.00 12 5.23 करोड़ 1.0 करोड़
2. मौलाना आजाद मार्ग से महावीर मार्ग तक 350.0 5.00 से 7.00 9.0 2.79 करोड़ 0.90 करोड़
3. हम्माल्वाड़ी तिराहे से अशोक प्रजापत मकान (तिलकेश्वर) 425.0 5.00 से 7.00 12 4.21 करोड़ 1.0 करोड़
4. सत्यनारायण मंदिर से वीर दुर्गादास मार्ग तक 310.0 4.00 से 6.00 9 2.65 करोड़ 0.90 करोड़
5. कमरी मार्ग गली नं. 01 से खटिकवाड़ा तक 350.0 3.00 से 5.00 9 2.79 करोड़ 0.90 करोड़
6. खुदीराम बोस मार्ग (गुदरी से लोहे का पुल) 250.0 5.00 से 8.00 12 2.69 करोड़ 0.80 करोड़
7. बेगम बाग चौराहे से नलिया बाखल चौराहे तक 200.0 4.00 से 6.00 9 2.01 करोड़ 0.70 करोड़
8. गदापुलिया से रंगबावड़ी होते हुए नालियाबाखल तक 800.0 6.00 से 9.00 12 6.94 करोड़ 0.90 करोड़

Next Post

भस्मआरती की लाइन से लापता दिल्ली की युवती प्रेमी से शादी कर लौटी

Thu Feb 12 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकालेश्वर की भस्मआरती की लाइन में परिवार के साथ लगी युवती रविवार सुबह अचानक लापता हो गई थी। वह तीन दिन बाद उज्जैन के रहने वाले अपने प्रेमी से विवाह कर वापस लौट आई। उसने थाने पर पहुंचकर स्वयं बताया कि उसने प्रेमी से विवाह कर लिया […]
mahila thane me police station women

Breaking News