बड़ोद में दर्दनाक हादसा: आरा मशीन पर लकड़ी चीरते समय आरा टूटने से युवक की मौत

मौत

बड़ोद, अग्निपथ। नगर के डग रोड स्थित एक आरा मशीन पर रविवार को एक हृदयविदारक दुर्घटना घटित हुई। यहाँ लकड़ी चीरने का काम करते समय मशीन का आरा अचानक टूट गया, जिसकी चपेट में आने से 55 वर्षीय एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिल्कीपुरा बड़ोद निवासी मरहबा पठान पिता अब्दुल रशीद पठान डग रोड पर स्थित रमेश चौहान की आरा मशीन पर लकड़ी चीरने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन का लोहे का आरा टूट गया और उसका एक हिस्सा युवक के सिर के आर-पार निकल गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण और गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मशीन से टकराने और युवक के लहूलुहान होने के बाद वहां काम कर रहे अन्य लोगों और आसपास के रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अजय चौहान द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और मिल्कीपुरा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से।

Next Post

कुबेरेश्वर धाम में 'ग्रीन शिवरात्रि' का शंखनाद: पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर देश भर में रोपे गए एक करोड़ पौधे

Sun Feb 15 , 2026
सीहोर, अग्निपथ। जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के दूसरे दिन आस्था, राष्ट्रवाद और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा त्रिवेणी संगम देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘ग्रीन शिवरात्रि’ का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में रुद्राक्ष से […]

Breaking News