शाजापुर जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

निलंबित, suspend, निलंबन

संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन की निधि जैन को मिला प्रभार

उज्जैन, अग्निपथ। संभागायुक्त आशीष सिंह ने शासकीय कार्यों के संपादन में गंभीर लापरवाही बरतने पर शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही पर कड़ी कार्रवाई की है। पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरतने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह निलंबन आदेश मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान विनय रंगशाही का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शाजापुर नियत किया गया है।

उज्जैन जिला आबकारी अधिकारी संभालेंगी प्रभार

शाजापुर में प्रशासनिक व्यवस्था और आबकारी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए संभागायुक्त ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। उज्जैन की जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संभागायुक्त की इस सख्त कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Next Post

बेटे की यादों और उधारी की रकम पर चोरों का धावा: शाजापुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Tue Feb 17 , 2026
शाजापुर, अग्निपथ। शाजापुर जिले के ग्राम कुकड़ी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने न केवल एक सूने मकान के ताले तोड़े, बल्कि एक मजबूर पिता द्वारा अपने मृतक बेटे की अंतिम इच्छा और उधारी चुकाने के लिए जुटाए गए लाखों रुपये भी पार […]
Tala toda