सर्व हिन्दू उत्सव समिति की बैठक में लिया निर्णय
शाजापुर, अग्निपथ। श्री कृष्ण व्यायामशाला में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी की सहमति से आगामी होली पर्व 2 व 3 मार्च को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय का सभी ने स्वागत करते हुए अपनी सहमति भी दी। साथ ही बैठक में पर्व को लेकर अन्य निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए, जिसका सभी ने स्वागत किया।
वजीरुपरा स्थित श्री कृष्ण व्यायामशाला मेें आयोजित बैठक में सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बताया कि महाकाल में वैदिक घड़ी और मुख्य पुजारी, ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. आनंद शंकर व्यास के मतानुसार व महाकाल मंदिर की परंपरानुसार नगर में भी 2 मार्च को होलिका पूजन व दहन किया जाएगा।
वहीं 3 मार्च को नगर में धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। इस निर्णय को लेकर बैठक में उपस्थित सभी समाज के प्रमुखों, नगर के होली उत्सव समिति पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने सहमति दी।
धुलेंडी पर्व पर निकलने वाली सभी समाजों की पारंपरिक गैर को लेकर भी निर्णय लिया गया कि सभी गैर का समापन आजाद चौक में किया जाएगा। वहीं रंगपंचमी पर निकलने वाली फाग यात्रा भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने परंपरागत रूट पर निकाली जाएगी। बैठक में फागयात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें इस बार डीजे को शामिल न किए जाने को लेकर चर्चा की गई।
फागयात्रा में डीजे नहीं होगा
सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फागयात्रा में डीजे को शामिल नहीं किया जाएगा। इस निर्णय की सभी ने सराहना करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया।
बैठक में मुख्य अतिथि श्री कृष्ण व्यायामशाला के ट्रस्टी तुलसीराम भावसार थे तथा अध्यक्षता सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने की। विषय प्रस्तावना सर्व हिन्दू उत्सव समिति महासचिव मनीष सोनी ने प्रस्तुत की।
ये थे उपस्थित

इस अवसर पर धर्मेन्द्र प्रजापति, होली उत्सव समिति संयोजक पं. गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, सह संयोजक जीत पारछे, दीपक निगम, राजेश बंजारा, जीवनसिंह गुर्जर, महेश प्रजापति, अनिल मालवीय, मंगल नाहर, सर्व हिन्दू उत्सव समिति उपाध्यक्ष विकास सिंदल, अर्जुन चौधरी, बालकृष्ण यादव, मनोहरलाल राय, संजय सोनी, हरीश सहगल, अजय गोस्वामी, ललित आंवले, आशीष सोनी, जयेश सोनी, अशोक राठौर, नरेंद्र जायसवाल, बाबूलाल कल्मोदिया, नीलेश वर्मा, नरेंद्र प्रजापति, महासचिव सत्या वात्रे, मुकेश दुबे, ऋषिराज गोयल, हर्ष व्यास, अतुल पालीवाल, पीयूष भावसार, नितिन परमार, संदीप गुर्जर, पवन नरवले, अजय भैरवे, सोमनाथ राठौर, जीत पारछे, लक्की प्रजापत, प्रेमनारायण खिंची, शैलेंद्र चौहान, रमेशचंद्र पांचाल, भीमा, विनोद, सोमप्रकाश श्रीवास्तव, संजय परिहार, जितेंद्र प्रजापति, माखन चौहान, ओमप्रकाश पांचाल, विनोद जैन, विक्रमसिंह कुंभकार, हरीश देवतवाल, इंदर राठौर, कमलेश अटेरिया, गोविंद कुशवाह, श्यामकिशोर परिहार, संजय शर्मा, कैलाश सेन, कैलाश मटोलिया, शिवाजी सोनी मौजूद थे।
इन समाजों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थित
स्वर्णकार समाज, कल्चुरी समाज, मराठा समाज, प्रजापति समाज, कायस्थ समाज, कुशवाह, गायरी समाज, भावसार समाज, माली समाज, क्षत्रिय महासभा, बैरागी समाज, सेन समाज, जाटव समाज, वाल्मिकी समाज, नागर ब्राह्मण समाज चंद्रवंशी खाती समाज, बंजारा, दर्जी समाज, बंजारा समाज, गुर्जर समाज, पाटीदार समाज, खटीक समाज, रजक समाज, छीपा नामदेचव, श्वेताम्बर जैन समाज, पांचाल समाज, राठौर समाज, कुशवाह समाज, विश्वकर्मा समाज, केवट समाज, मालवीय समाज, बरगुंडा समाज, नागर ब्राह्मण समाज, महाराष्ट्रीयन समाज के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मोहल्लो की होली उत्सव समितयों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
बैठक का संचालन अजय शर्मा ने किया तथा आभार होली उत्सव समिति सचिव अंकित अंबावतिया ने माना।
