लापरवाही: कोरोना टेस्ट कराने आए लोगोंं को 2 घंटे में मिल पाए फार्म

corona test form

माधव नगर के डॉक्टर सहित फार्म जमा करने वाला कर्मचारी और नर्स बिना मॉस्क के करते रहे काम

उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर अस्पताल में कोविड का टेस्ट कराने आए मरीजों को लंबी लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को फार्म समाप्त हो जाने के बाद दो घंटे बाद यह आए और इनको भरकर कोरोना संदिग्धों ने अपना टेस्ट कराया।

बड़े आश्चर्य की बात है कि टेस्ट करने वाले कक्ष में बैठा डॉक्टर और नर्स, कर्मचारी तो बिना मॉस्क के काम करते रहे और यहां पर आने वाले संदिग्धों को बेवजह कोरोना नियमों का हवाला देते हुए अभद्र व्यवहार करते रहे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह कोरोना टेस्ट कराने आए संदिग्धों की लंबी लाइन लगी हुई थी। लेकिन बीच में फार्म समाप्त हो गए। लोगों ने इस बारे में पूछा तो बताया गया कि आर्डर दिया है। दो घंटे के बाद फार्म आए और लोगों ने भरकर इनको दिया तब कहीं जाकर कोरोना टेस्ट किया जाना शुरू किया गया।

लोगों को करीब 2 घंटे खड़े होकर इंतजार करना पड़ा तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। बताया जाता है कि यहां पर मौजूद फार्म जमा करने वाला कर्मचारी, डॉक्टर और एक अन्य कर्मचारी सहित नर्स भी बिना मॉस्क के कोरोना संदिग्धों के बीच में काम करते रहे। उनको इस बात का भी डर नहीं था कि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए।

दूसरों को मॉस्क लगाने की हिदायत देते हुए अभद्र व्यवहार उनके द्वारा किया जा रहा था। इससे वहां पर मौजूद लोगों को ऐसा लग रहा था कि वह गलत जगह पर आ गए हैं। जबकि इनके साथ सह्रदयता पूर्वक व्यवहार किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत में बना रखी थी झिंझर बनाने की फैक्ट्री,1600 लीटर स्प्रिट जब्त

Sat Apr 17 , 2021
पांच हजार लीटर बन सकती थी शराब, आरोपी हिरासत में उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ पुलिस को शुक्रवार शाम बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस ने नागदा रोड पर एक खेत मेंं झिंझर बनाने का कारखाना पकड़ा है। यहां से 8 ड्रम स्प्रिट के साथ कच्ची शराब बनाने में उपयोगी उपकरण जब्त हुए हैं। […]