विक्रम विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ पर आक्रोश: छात्रों ने किया घेराव, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। फॉरेंसिक विभाग की एक छात्रा के साथ परिसर में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद मंगलवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया और परिसर में असामाजिक तत्वों के बढ़ते दखल पर कड़ी आपत्ति जताई।

विश्वविद्यालय परिसर में हुई इस घटना से पीड़ित छात्रा गहरे सदमे में है, जिसके कारण उसने मीडिया के सामने आने या कोई भी बयान देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि कैंपस में बाहरी और असामाजिक तत्वों का आना-जाना काफी बढ़ गया है, जिससे छात्र-छात्राएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर छात्रों ने कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कुलसचिव ने बताया कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और यह पुलिस जांच का विषय है। छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग से अनुरोध किया है कि परिसर में दिन भर में कम से कम तीन बार नियमित पेट्रोलिंग की जाए। साथ ही, सुरक्षा के अन्य पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन भी दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Next Post

मकड़ोन में खूनी संघर्ष: '007 ग्रुप' के बदमाशों ने सब्जी व्यापारी की चाकू मारकर की हत्या, तनाव के बाद बाजार बंद

Tue Apr 7 , 2026
मकड़ोन, अग्निपथ। उज्जैन जिले के मकड़ोन थाना क्षेत्र में सोमवार रात आतंक का पर्याय बन चुके ‘007 ग्रुप’ के बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। तनोड़िया रोड स्थित ‘मेघदूत दोस्तों का ढाबा’ पर हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की […]

Breaking News