इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी, कथित प्रेमी ने युवती को चाकू घोपे

friends logo

नाबालिग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार

उज्जैन,अग्निपथ। इंस्टाग्राम के फॉलोअर का प्यार का ऑफर स्वीकार नहीं करना युवती को भारी पड़ गया। युवक ने दोस्तों के साथ युवती व उसके साथी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। मामले में बुधवार को माधवनगर पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया, लेकिन मुख्य आरोपी सहित तीन हाथ नहीं आ सके।

टीआई मनीष लोधा ने बताया कि मक्सीरोड पंवासा स्थित मल्टी निवासी सोनिया पिता दिनेश थापा (18) को इंस्टाग्राम पर नागझिरी का रोहित रघुवंशी की फॉलो कर रहा था। उसने इसे प्यार मानते हुए सोनिया को प्रपोज किया। इंकार करने पर उसने तय किया कि वह सोनिया को दूसरे की नहीं होने देगा।

यही वजह है कि मंगलवार रात करीब 11.30 बजे सोनिया साथी विशाल के साथ बाइक से जा रही थी तो अशोक नगर में नगर पालिका काम्पलेक्स के पास रोहित ने बापू नगर निवासी चम्मू, पंवासा के गोविंद व वाल्मीकि नगर के नाबालिग के साथ घेर लिया। चारों ने सोनिया व विशाल पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना में सोनिया को गंभीर और विशाल को मामूली चोट आई। वारदात के बाद चारों फरार हो गए। केस दर्ज कर खोजबीन की तो नाबालिग गिरफ्त में आ गया, शेष तीनों को तलाश रहे हैं।

जिसे प्रेमी बताया वह भाई

बताया जाता है सोनिया ने बयान में कहा कि विशाल को भाई मानती है इसलिए साथ जा रही थी। जबकि पुलिस को पता चला है कि रोहित ने विशाल को सोनिया का प्रेमी मानते हुए हमला किया है और विशाल को भी इसीलिए चोट पहुंचाई है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौकरों को लेकर कार से जा रहा था व्यापारी, फर्जी रिपोर्ट से खुली बीमारी की पोल

Wed Apr 21 , 2021
एडीएम ने लगाई फटकार, पुलिस ने दर्ज किया केस उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड से पुलिस प्रशासन की टीम ने बुधवार को एक व्यापारी को दो नौकरों को कार में ले जाते हुए पकड़ा। लॉक डाउन में घूमने पर रोका तो फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दिखकर बचने का प्रयास किया, लेकिन सच्चाई सामने […]